फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Received honor for doing good work in TB free campaign

Kangra News: टीबी मुक्त अभियान में बेहतर कार्य करने पर मिला सम्मान

Thu, 28 Aug 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Received honor for doing good work in TB free campaign
धर्मशाला में टीबी मुक्त भारत अ​भियान के तहत आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में बेहतर प्रदर्शन
टीबी मुक्त अभियान में बेहतर कार्य करने पर मिला सम्मान
विज्ञापन

धर्मशाला में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। टीबी मुक्त भारत अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को वीरवार को सम्मानित किया गया। इनमें एमएस पालमपुर डॉ. तिलक भाखड़ा, बीएमओ फतेहपुर डॉ. ऋचा मेहरोत्रा, आशा फैसिलिटेटर सुनीता, अंतरिक्ष डोगरा, बीएमओ गोपालपुर डॉ. अनुपमा सिंह, बीएमओ भवारना डॉ. नवीन राणा, बीएमओ नूरपुर डॉ. दिलवर सिंह शामिल रहे।
स्वास्थ्य विभाग कांगड़ा ने जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया। इसमें राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की प्रगति, चुनौतियों और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता सीएमओ एवं एमएस डॉ. अनुराधा शर्मा ने की। बैठक का संचालन जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने किया। डॉ. अनुराधा ने कहा कि जन भागीदारी इस अभियान का सबसे मजबूत स्तंभ है।
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधि, स्कूली बच्चे, स्वयंसेवी संस्थाएं, एनजीओ और अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्यकर्मियों की सक्रिय भागीदारी से टीबी जागरूकता लगातार बढ़ रही है। इसी कारण अधिक से अधिक लोग स्क्रीनिंग और जांच के लिए आगे आ रहे हैं। कांगड़ा जिला एक्स-रे स्क्रीनिंग, टीबी चैंपियंस और निक्षय मित्र जैसी पहलों में बेहद अच्छा प्रदर्शन कर रहा है लेकिन अभी भी डायग्नोस्टिक कैस्केड, ट्रीटमेंट एडहेरेंस और दवा आपूर्ति जैसे क्षेत्रों में चुनौतियां बनी हुई हैं। डॉ. सूद ने बताया कि विशेष ध्यान बुजुर्गों, मधुमेह रोगियों, कुपोषित व्यक्तियों, धूम्रपान करने वालों और एचआईवी संक्रमित लोगों पर दिया जा रहा है। स्क्रीनिंग और एक्सरे के बाद यदि उनमें कोई लक्षण नहीं मिलते हैं तो उन्हें निशुल्क टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed