फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Passengers are upset due to lack of bus facility from Ladrour to Bhoranj.

Kangra News: लदरौर से भोरंज के लिए बस सुविधा न होने से यात्री परेशान

Fri, 29 May 2026 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 29 May 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Passengers are upset due to lack of bus facility from Ladrour to Bhoranj.
लदरौर(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत लदरौर से भोरंज के लिए सीधी बस सुविधा न होने के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खुथडी, साहरबीं, लठवान, मंढेतर और द्रूण सहित कई गांवों के लोगों को आवागमन के लिए निजी टैक्सियों का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि भोरंज अस्पताल, तहसील और विकास खंड अधिकारी कार्यालय तक पहुंचने में उन्हें दिक्कत होती है। निजी टैक्सी चालक भी मनमाने किराये वसूलते हैं।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि लदरौर से भोरंज के बीच प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं, लेकिन इस रूट पर पर्याप्त सरकारी बस सेवा उपलब्ध नहीं है। कई बार अन्य स्थानों से आने वाली बसें भी समय पर नहीं मिलतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में सुरेश कुमार, विपन, कमलेश कुमार, अजित सिंह, सुमना देवी, रीना देवी और अंजना कुमारी ने परिवहन विभाग से लदरौर-भोरंज रूट पर सीधी एचआरटीसी बस सेवा शुरू करने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे दर्जनों गांवों के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed