{"_id":"6aaef19d1df91ea3e303f477","slug":"demand-for-a-resolution-from-the-government-regarding-the-employees-pending-demands-kangra-news-c-95-1-kng1014-256724-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कर्मचारियों की लंबित मांगों पर सरकार से समाधान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कर्मचारियों की लंबित मांगों पर सरकार से समाधान की मांग
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी यूनियन की बैठक शनिवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में मंडल अध्यक्ष तीर्थ सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न लंबित मुद्दों पर चर्चा कर सरकार से शीघ्र समाधान की मांग उठाई गई।
कर्मचारी नेताओं ने विभिन्न विभागों में लंबे समय से लंबित पदोन्नति मामलों को जल्द निपटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पदोन्नति में देरी से कर्मचारियों के आर्थिक और सेवा हित प्रभावित हो रहे हैं। इसके अलावा लंबित डीए एरियर का भुगतान जल्द करने की मांग भी उठाई गई।
बैठक में मल्टी टास्क वर्करों के लिए स्थायी और स्पष्ट नीति बनाने तथा लंबे समय से आउटसोर्स आधार पर सेवाएं दे रहे कर्मचारियों के भविष्य और रोजगार सुरक्षा को लेकर ठोस नीति बनाने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन
कर्मचारी नेताओं ने कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया। बैठक में एनजीओ महामंत्री अश्वनी कुमार, उपाध्यक्ष कृपाल पठानिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।