{"_id":"6aaef1f6d675b5edbb0771f1","slug":"demand-to-open-an-additional-district-and-sessions-court-in-baijnath-kangra-news-c-95-1-kng1047-256632-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बैजनाथ में अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायालय खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बैजनाथ में अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायालय खोलने की मांग
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। बार एसोसिएशन बैजनाथ के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व में हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति संदीप शर्मा, रजिस्ट्रार जनरल विकास भारद्वाज और महाधिवक्ता अनूप रतन से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने बैजनाथ में अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश की अदालत स्थापित करने और वैकल्पिक रूप से यहां सर्किट कोर्ट आयोजित करने की मांग की।
अवस्थी ने बताया कि अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि उनकी मांग पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस संदर्भ में प्रदेश सरकार से भी आग्रह किया जाएगा। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों राजीव भारद्वाज, संजय कुमार, विजय कुमार, पंकज कुमार, नीतीश मल्होत्रा, शगुन शर्मा सहित बार काउंसिल के सदस्य वीर बहादुर का आभार प्रकट किया, जिन्होंने बैजनाथ के अधिवक्ताओं की मांग को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाने में सहयोग दिया। संवाद