फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   One year of imprisonment for the accused of molesting a minor

सीरां दा भरोह में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Sun, 23 Oct 2022 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
One year of imprisonment for the accused of molesting a minor
गुलेर/हरिपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना हरिपुर के अंतर्गत सीरां दा भरोह में शनिवार को पुलिस नेे पेड़ से लटके एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। सूचना मिलते ही हरिपुर थाना प्रभारी पवन कुमार तथा चौकी प्रभारी रानीताल जगदीश चंद ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को सीरां दा भरोह का एक स्थानीय निवासी पशुओं को चराने के लिए जंगल में गया था। उसने सड़क से नीचे जंगल में शव को एक पेड़ से लटके देखा और इसकी सूचना पंचायत प्रतिनिधियों को दी। पंचायत प्रतिनिधियों ने इस बारे में तुरंत पुलिस को सूचित किया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में ले लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल ने बताया कि अब तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

हालांकि, शव को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि 15-20 दिन पहले इसकी मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने बताया कि शव का रंग भी काला पड़ गया था। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टि में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को सिविल अस्पताल देहरा भेज दिया गया है, जहां इसे 72 घंटे तक शिनाख्त के लिए रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed