फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Officials forgot to invite mayor and councilors to programs: Mayor

कार्यक्रमों में मेयर-पार्षदों को बुलाना भूले अधिकारी : मेयर

Tue, 16 Jan 2024 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 16 Jan 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Officials forgot to invite mayor and councilors to programs: Mayor
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के अंतर्गत हो रहे विकास कार्यों के लोकार्पण को लेकर कांग्रेस समर्थित महापौर ने निगम के अधिकारियों को घेरना शुरू कर दिया है। रविवार को निगम क्षेत्र के तहत विधायक सुधीर शर्मा के द्वारा 150 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज और लुंगडू के स्कल्पचर्स का उद्घाटन किया गया। महापौर नीनू शर्मा ने कहा कि निगम के अधिकारियों ने नगर निगम की मेयर, डिप्टी मेयर और अन्य पार्षदों को उद्घाटन समारोह में बुलाया तक नहीं।
विज्ञापन

इस पर रोष प्रकट करते हुए नगर निगम धर्मशाला की मेयर नीनू शर्मा ने कहा कि ऐसे अधिकारियों की शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी। मेयर नीनू शर्मा ने जारी प्रेस बयान में कहा कि अधिकारियों द्वारा इस तरह चुने हुए प्रतिनिधियों की अनदेखी सहन नहीं की जाएगी। नगर निगम के अधिकारी पहले से ही पार्षदों को विश्वास में लिए बिना कई निर्णय लेते रहे हैं। अब ऐतिहासिक कार्यक्रम से भी नगर निगम के चुने हुए प्रतिनिधियों को दूर रखा गया। ऐसे अधिकारी अपनी कार्यप्रणाली सुधारें, अन्यथा उनकी शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी।
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि शहर के विकास कार्यों पर तो अधिकारी चेक रखने में असमर्थ हैं, लेकिन इस तरह की राजनीति करके पार्षदों का मनोबल गिराने का काम कर रहे हैं, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। विकास कार्यों की जवाबदेही मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षदों की होती है, लेकिन अधिकारी इन सबसे दूर होते हैं। पार्षदों की पहली जिम्मेवारी शहर के विभिन्न वार्डों का विकास है, ऐसे में अधिकारी पार्षदों को राजनीति करने के लिए मजबूर न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed