फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Now, annual passes will be made available for locals going on the Triund trek.

Kangra News: त्रियूंड ट्रेक पर जाने वाले स्थानीय लोगों का अब वार्षिक पास बनेगा

Tue, 10 Feb 2026 07:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 10 Feb 2026 07:27 AM IST
विज्ञापन
Now, annual passes will be made available for locals going on the Triund trek.
धर्मशाला। त्रियूंड ट्रेक को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए वन विभाग ने प्रवेश नियमों में बड़े बदलाव का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था के तहत स्थानीय लोगों के लिए एक वर्ष की वैधता वाला वार्षिक पास बनाया जाएगा, जबकि बाहरी पर्यटकों को ट्रेक पर जाने के लिए सामान्य प्रवेश शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

वन विभाग लाखों रुपये खर्च कर त्रियूंड ट्रेक का जीर्णोद्धार करने जा रहा है। एक अप्रैल तक विभाग कार्य शुरू करने की तैयारी में है। इस परियोजना के तहत ट्रेक की मरम्मत, टूटे हिस्सों को दुरुस्त करना, सुरक्षा रेलिंग लगाना, साइन बोर्ड और कूड़ेदान जैसी मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। विभाग का उद्देश्य बढ़ते पर्यटन के बीच प्राकृतिक संतुलन बनाए रखना और स्वच्छता सुनिश्चित करना है। पर्यटकों से मिलने वाली राशि को ट्रेक के संरक्षण पर ही खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के लिए वार्षिक पास की सुविधा से क्षेत्र के गाइडों और घोड़ा-खच्चर संचालकों को बार-बार फीस देने से राहत मिलेगी। ट्रेक की स्थिति सुधरने से न केवल पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय पर्यटन व्यवसाय को भी नई गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रियूंड ट्रेक के लिए जल्द ही ऑक्शन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। हमारी कोशिश है कि 1 अप्रैल से कार्य शुरू कर दिया जाए। इसके लिए नियम व शर्तें तय की जा रही हैं। प्रक्रिया पूरी होते ही इसे अमलीजामा पहनाया जाएगा। -अमित शर्मा, डीएफओ, वन मंडल धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed