फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Jagjit listened to children's poems at Mouda School.

Kangra News: मौड़ा स्कूल में जगजीत ने सुनीं बच्चों की कविताएं

Tue, 24 Feb 2026 10:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Jagjit listened to children's poems at Mouda School.
चंबा। शिक्षा खंड सुंड़ला के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला मौड़ा में विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के सुप्रसिद्ध कवि एवं शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य के रूप में कार्यरत जगजीत आजाद ने पाठशाला के बच्चों के साथ विशेष संवाद किया। इस अवसर पर बच्चों ने अपनी स्वरचित बाल कविताएं प्रस्तुत कीं। कविताएं प्रस्तुत करने वाले बच्चों में अभय सिंह, नैना देवी, अर्पित शर्मा, अरमान लोन, वीरांशी टंडन, विहान, दिव्यांशी, अकर्षिता, ईशानी और अन्य बच्चे शामिल रहे। प्रधानाचार्य जगजीत आजाद ने भी इस अवसर पर बच्चों को उनकी अपनी लिखी कविताएं सुनाईं। स्कूल प्रभारी एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक युद्धवीर टंडन ने जगजीत आजाद और उनके साथ पाठशाला में आए अधीक्षक प्रमोद व शिक्षक अमित सागर का स्वागत किया और पाठशाला का वार्षिक कैलेंडर एवं वार्षिक पत्रिका की प्रति भेंट की। बच्चों को इस अवसर पर जीवन में आगे बढ़ने एवं खूब मेहनत करके अपना और अपने माता-पिता का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। बच्चों की स्वरचित कविताओं की प्रशंसा करते हुए बच्चों को कविताएं लिखने की बारीकियां भी बताईं। इस दौरान स्कूल के कनिष्ठ अध्यापक प्रवीण कुमार एवं अन्य स्टॉफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed