फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Government to extend the expired period of taxi permit by two years

टैक्सी परमिट की खत्म हुई अवधि को दो साल बढ़ाए सरकार: राम रत्न

Fri, 22 Oct 2021 06:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
Government to extend the expired period of taxi permit by two years
धर्मशाला में रैली निकालकर उपायुक्त को ज्ञापन देने जाते हुए जिला टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के सदस्य। - फोटो : Kangra
धर्मशाला। जिला टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन अपनी मांगों को लेकर लामबंद हो गया है। जिला मुख्यालय धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने डीसी कार्यालय धर्मशाला में सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों को पूरा करने की मांग उठाई। जिला टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन ने प्रदर्शन करते हुए ड्राइवर आयोग का गठन व हेल्प लाइन नंबर बनए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार राम रतन शर्मा ने कहा कि सरकार और परिवहन विभाग मांगों को पूरा करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के तमाम टैक्सी ऑपरेटर पिछले दो सालों से भुखमरी के कगार पर हैं। उन्होंने कहा कि करीब 2 साल हमारी गाड़ियां कोरोना काल की वैश्विक महामारी की वजह से खड़ी रहीं, जिससे जो परमिट की दो साल की अवधि थी, उसमें हम कोई कार्य नहीं कर पाए। बैंकों की किस्ते भर नहीं पाए। बैंकों की तरफ से अतिरिक्त ब्याज की वजह से हम सब ऑपरेटर वर्ग डिफॉल्टर की लाइन में आ गए हैं। वर्तमान समय में बैंक हमारे परिवारों और हमें परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा की प्राइवेट गाड़ियां जो टैक्सी के रूप में प्रयोग हो रही हैं, वह टैक्सी व्यवसाय को चौपट कर रही हैं। साथ ही कोरोना काल की वजह से जो 2 साल परमिट की अवधि खत्म हुई, उसे यथावत 2 साल के लिए बहाल किया जाए। इतना ही नहीं, कुछ दिन पहले सरकार द्वारा बढ़ाई गई चालानों की राशि को रद्द किया जाए। इस मौके पर टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के सदस्य लखविंदर कुमार, प्रधान ठाकुर मेहर सिंह, संजीव शर्मा, कमल शर्मा, प्रीतम चंद व अन्य सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed