फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dhyan Singh elected president of fair committee Harsar, fair will be held on June 2

Kangra News: ध्यान सिंह चुने मेला कमेटी हरसर के अध्यक्ष, 2 जून को होगा मेला

Mon, 29 Apr 2024 02:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Dhyan Singh elected president of fair committee Harsar, fair will be held on June 2
जवाली (कांगड़ा)। पीर बाबा लखदाता दंगल हरसर के आयोजन को लेकर शिव मंदिर घाड़ में मेला कमेटी हरसर के पूर्व प्रधान ध्यान सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इस दौरान मेले की कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में ध्यान सिंह को सर्वसम्मति से मेला कमेटी हरसर का अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा जगरूप को महासचिव, नरेंद्र जम्वाल को सचिव, करतार चंद, अमरीक सिंह जनडोरिया और लेख राज को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही बलविंदर, शशिधर व रमेश को संयुक्त सचिव, देव राज, सूरज, बलजीत और गौरव गुलेरिया को स्टेज सचिव, रूप लाल, अर्जन, शेर सिंह धीमान, शेर सिंह पमौता, विजय कुमार चादर, ओम प्रकाश, कैप्टन ओम चंद मेहरा और गजय सिंह को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन


शिवेंद्र, राकेश धीमान और कुलदीप को मैच रेफरी, रविद्र कपिला, रविन्द्र जूडो को दंगल इंचार्ज, कर्ण जंबाल, देवेंद्र गुलेरिया, डॉ. मनोहर लाल, डॉ. रमन मेहरा और चैन सिंह को सलाहकार, सुभाष धवन, ज्योतिषी पंडित विपन शर्मा, ललित शर्मा, संजय शर्मा को विशेष आमंत्रित सदस्य, नियु सुनील दत्त, ललित शर्मा, मनजीत कौंडल, डॉ एनके शर्मा, अनिल छांगू, चैन सिंह और दीपक शर्मा को प्रेस सचिव बनाया गया।
विज्ञापन


जबकि चैन सिंह जंबाल, सुभाष डोगरा, ब्रह्म दत्त शर्मा, सुभाष चंद धीमान, रघुनाथ डगु, जगन्नाथ जनडोरिया, दलेर धीमान, कमल कुमार, अजय जनडोरिया, नीरज शर्मा, नरेश कुमार, उत्तम जनडोरिया, राजीव डोगरा, आशु शर्मा, ओंकार सिंह, रमेश सिंह, जगरूप चांग, अशोक चांग, जीवन चांग, सुरजीत सिंह गुलेरिया, सोहन सिंह कुटलैहडि़या, नरेश ठाकुर, अर्जुन समयाल, जन्म सिंह समयाल, नीरज शर्मा, विशाल जनडोरिया, रोहित जनडोरिया, संजू राकडू, रमेश कानूनगो, लबली, देस राज, मदन सिंह, सुभाष, मदन हरनोट, हरसर पंचायत प्रधान कमल कुमार, पनालथ प्रधान रमेश चंद और कमल लेक्चरर को कमेटी सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेला कमेटी अध्यक्ष ध्यान सिंह ने बताया कि हरसर में 2 जून को दंगल का आयोजन होगा जिसमें नामी-गिरामी पहलवानों को आमंत्रित किया गया है। इस मौके पर सोनू पंडित, रविन्द्र बग्गा, गणेश राज, कुलवीर सिंह, स्वर्ण सिंह कुटलैहडिया, डॉ कर्ण सिंह, दविंदर सिंह और खरैती राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed