फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dharamsala: Records of Buyers and Sellers Sought in Land Purchase Case; SIT Initiates Probe

धर्मशाला: भूमि खरीद मामले में खरीदारों-विक्रेताओं का रिकॉर्ड तलब, एसआईटी ने शुरू की पड़ताल

Sat, 14 Mar 2026 12:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 14 Mar 2026 12:56 PM IST
सार

 प्रदेश में भूमि की अवैध खरीद-फरोख्त के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने जांच तेज कर दी है।

विज्ञापन
Dharamsala: Records of Buyers and Sellers Sought in Land Purchase Case; SIT Initiates Probe
जांच(सांकेतिक)। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में भूमि की अवैध खरीद-फरोख्त के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने जांच तेज कर दी है। एसआईटी टीम अब राजस्व विभाग से प्राप्त रिकॉर्ड की गहन समीक्षा कर रही है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि किन स्तरों पर नियमों की अवहेलना की गई और इसमें कौन-कौन शामिल हैं। यह मामला उस वक्त सामने आया, जब प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक राकेश कालिया ने ऊना और कांगड़ा जिले में भूमि को अवैध खरीद फरोख्त का आरोप लगाया था।

विज्ञापन

उनका कहना था कि गगल एयरपोर्ट के विस्तार के लिए अधिसूचना जारी होने के बावजूद संबंधित क्षेत्रों में जमीनों की खरीद-बिक्री अवैध तरीके से की गई। ऊना में भी इस तरह के मामले सामने आए हैं। उनका कहना था कि बाहरी लोगों (गैर हिमाचली) द्वारा जमीन खरीदने से स्थानीय निवासियों के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।  मामला राज्य के विकास, भूमि अधिकारों और स्थानीय निवासियों की सुरक्षा से जुड़ा था। इस मामले में पूर्व विधायक के परिवार के सदस्यों समेत कुछ बड़े कारोबारियों के नाम भी सामने आ रहे हैं। विधानसभा में इस गंभीर मामले को उठाने के बाद मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला की डीआईजी सीम्या सांबशिवन, पुलिस अधीक्षक रमन शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रताप ठाकुर की सदस्यता वाली तीन सदस्यीय एसआईटी गठित की।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की एसआईटी कर रही जांच : सौम्या
यह टीम अब राजस्व विभाग में विस्तृत रिकॉर्ड लेकर जांच कर रही है, जिससे इस अवैध गतिविधि के पीछे की सच्चाई सामने आ सके। जांच में सामने आएगा कि क्या गगल एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर किसी प्रकार की नीति और नियमों का उल्लंघन हुआ है और कितने प्रभावशाली लोग इस भ्रष्टाचार में शामिल हो सकते हैं। उधर, डीआईजी सौम्या सांबशिवन ने कहा कि भूमि की अवैध तरीके से खरीद-फरोख्त मामले की एसआईटी जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed