फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Demonstration of employees outside the Electricity Board Shahpur office

Kangra News: विद्युत मंडल शाहपुर कार्यालय के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन

Sat, 06 Dec 2025 01:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of employees outside the Electricity Board Shahpur office
शाहपुर (कांगड़ा)। विद्युत मंडल शाहपुर में तैनात एक टीमेट की ओर से आत्महत्या का प्रयास करने के मामले में मंडल कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ की जिला इकाई के बैनर तले हुआ। इस दौरान कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता और जूनियर इंजीनियर के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस मौके पर टीमेट सचिन के पिता और भाई भी मौजूद रहे और उन्होंने संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री चमन लाल शर्मा ने कहा कि सचिन पर अधिकारी लगातार अनैतिक दबाव डाल रहे थे, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। आत्महत्या करने से पहले सचिन ने मानसिक दबाव की शिकायत भी दी थी, लेकिन उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया गया। पिछले 10 सालों में विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ की 150 के करीब कर्मचारियों की काम के दौरान करंट लगने से मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में तकनीकी कर्मचारियों की भारी कमी के चलते लाइन स्टाफ पहले ही अत्यधिक कार्यभार और निरंतर दबाव में काम कर रहा है। इसके बावजूद कनिष्ठ अभियंता एवं अधिशासी अभियंता की ओर से अनुचित दबाव बनाकर कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। प्रदेशाध्यक्ष रणवीर ठाकुर ने दोषी अधिशासी अभियंता और कनिष्ठ अभियंता के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कर विभागीय कार्रवाई शुरू करने की मांग की है। संघ ने साफ किया है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होने तक आंदोलन चरणबद्ध रूप से जारी रहेगा। वहीं, धर्मशाला में भी हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन प्रदेशाध्यक्ष नितिश भारद्वाज की मौजूदगी में मुख्य अभियंता से मिलने धर्मशाला पहुंची।
विज्ञापन

विद्युत मंडल शाहपुर में तैनात टीमेट सचिन ने वीरवार को कथित रूप से अधिशासी अभियंता की ओर से लंबे समय से बनाए जा रहे दबाव और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर शिकायत कक्ष में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। घटना की जानकारी मिलते ही डिवीजन के कर्मचारी मौके पर पहुंचे क्योंकि कमरा अंदर से बंद था। कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा और प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवाया। गंभीर हालात को देखते हुए सचिन को तुरंत मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया। अभी सचिन की हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई है और गर्दन की हड्डी में गंभीर चोट पाई गई है, जिसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष रणवीर ठाकुर ने कहा कि सचिन ने आत्महत्या के प्रयास से पहले यूनियन को लिखित शिकायत भेजी थी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि अधिकारी उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं। यूनियन को अन्य कर्मचारियों से भी इसी अधिकारी के खिलाफ शिकायतें प्राप्त हुई हैं। संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अधिकारियों की तानाशाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच कमेटी के चेयरमैन अधीक्षण अभियंता अमित चौधरी ने बताया कि दो-तीन दिन में जांच पूरी होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि कानून अनुसार अगली कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य कांत, प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर, प्रदेश सचिव अर्चित शर्मा और जिला कांगड़ा अध्यक्ष सुमित सिंह जरयाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed