फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   फोरेंसिक लैब भेजे खाद्य पदार्थां-दवाईयों के सैंपल

फोरेंसिक लैब भेजे खाद्य पदार्थां-दवाईयों के सैंपल

Sun, 29 Apr 2018 12:06 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
फोरेंसिक लैब भेजे खाद्य पदार्थां-दवाईयों के सैंपल
फोरेंसिक लैब भेजे खाद्य पदार्थों, दवाइयों के सैंपल
विज्ञापन

एमबीए छात्राओं की संदिग्ध मौत का मामला
फाइनल ओपीनियन को फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट आने तक रखा रिजर्व
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जिला मुख्यालय में एमबीए छात्राओं की संदिग्ध मौत से पर्दा उठाने के लिए छात्राओं के कमरे से बरामद किए गए खाद्य पदार्थाें और दवाइयों को फोरेंसिक लैब धर्मशाला भेजा गया है। फोरेंसिक लैब से रिपोर्ट आने के बाद ही अब छात्राओं की मौत से पर्दा उठेगा। शनिवार को टांडा के विशेषज्ञों ने छात्रा वंदना की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर अपने फाइनल ओपीनियन को फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट आने तक रिजर्व रखा है। विशेषज्ञों की ओर से छात्रा मौत मामले पर फाइनल रिपोर्ट फोरेंसिक विशेषज्ञों की रिपोर्ट आने के बाद ही दी जाएगी।

वहीं पुलिस ने छात्राओं के कमरे से बरामद किए गए खाद्य पदार्थाें, दवाइयों और अन्य साक्ष्यों को जांच के लिए फोरेंसिक लैब धर्मशाला भेजा है। अब फोरेंसिक लैब धर्मशाला की रिपोर्ट ही छात्राओं की रहस्यमयी मौत से पर्दा उठाएगी। वहीं दूसरी ओर धर्मशाला अस्पताल में हुए छात्रा दीक्षा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सस्पेक्टड प्वाइजन की बात उजागर हुई है। एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि छात्रा वंदना की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फाइनल ओपीनियन विशेषज्ञों ने अभी रिजर्व रखा है। इसके अलावा छात्राओं के कमरे से मिले साक्ष्यों को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed