फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   थ्रैशिंग करते समय गेंहू की फसल को लगी आग, चार बोरी गेंहू भी जली

थ्रैशिंग करते समय गेंहू की फसल को लगी आग, चार बोरी गेंहू भी जली

Sun, 05 May 2019 10:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
थ्रैशिंग करते समय गेंहू की फसल को लगी आग, चार बोरी गेंहू भी जली
थ्रेशिंग करते समय गेहूं को लगी आग, चार बोरी गेहूं जली
विज्ञापन

जसूर (कांगड़ा)। नूरपुर उपमंडल के जसूर में थ्रेशिंग करते समय आग लग जाने हजारों रुपये का नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार जसूर निवासी विधिया राम रविवार को खेतों में गेहूं की थ्रेशिंग कर रहे थे कि अचानक उसमें आग लग गई। वहां काम कर रहे लोग इससे पहले कि कुछ कर पाते, आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते अग्निशमन के कर्मचारियों ने तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कटी गेहूं जल कर राख हो चुकी थी। थ्रेशिंग के दौरान निकाल कर रखी चार बोरियां भी जल गईं। उधर, कमनाला पंचायत के उपप्रधान इशर सिंह ने मौका कर प्रभावित को मुआवजा देने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed