{"_id":"5ade256c4f1c1b042e8b50d7","slug":"171524508012-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंच बाजार के मेडिकल स्टोर में चोरों ने लगाई सेंध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लंच बाजार के मेडिकल स्टोर में चोरों ने लगाई सेंध
Updated Mon, 23 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंज बाजार के मेडिकल स्टोर का दरवाजा तोड़ लगाई सेंध
30 हजार का सामान और 20 हजार की नकदी पर हाथ साफ
अमर उजाला ब्यूरो
लंज (कांगड़ा)। लंज बाजार में रविवार रात को चोरों ने मेडिकल स्टोर की दुकान का पिछला दरवाजा तोड़कर चोरी को अंजाम दिया। मेडिकल स्टोर के मालिक अतुल पटियाल ने बताया कि चोर उनकी दुकान से 30 हजार रुपये का सामान और व्यापारी को देने के लिए रखी 20 हजार की नकदी भी ले गए। चोरों ने दुकान में रखी सिर्फ महंगी चीजों को ही दुकान से चुराया है। इसकी सूचना लंज पुलिस चौकी को दी है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वैसे तो लंज बाजार में रात के लिए चौकीदारों का प्रबंध व्यापार मंडल ने किया गया है, पर चोरों ने रात को गश्त कर रहे चौकीदारों को भी भनक नहीं लगने दी। क्षेत्र में पहले भी इस तरह से दुकानों और बैंक को चोरों ने निशाना बनाया है। चौकीदार होने के बाद भी चोरी होने की घटना से दुकानदारों में दहशत का माहौल है। उधर, चौकी प्रभारी लंज हाकम सिंह ने कहा कि पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन शुरू कर दी है।