{"_id":"5b327fc34f1c1b214d8b89d2","slug":"141530036163-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैन-बाइक की टक्कर, युवक की मौत, एक गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैन-बाइक की टक्कर, युवक की मौत, एक गंभीर घायल
Updated Tue, 26 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैन-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, एक घायल
ज्वालामुखी के जैसेही खौला में दर्दनाक हादसा
पेट्रोल डालने के लिए सड़क क्रॉस कर रही थी वैन, पीछे से आ रही बाइक वैन से टकराई
अमर उजाला ब्यूरो
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी उपमंडल के जैसेही खौला गांव में एक वैन और बाइक के बीच में भिड़ंत हुई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।
हादसे में मारे गए युवक ही पहचान विकास शर्मा (21) निवासी कुसियार मगरोनी के रूप में हुई है, जबकि गंभीर घायल युवक राहुल (26) भदरू धनेटा हमीरपुर का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार वैन जैसेही खौला के समीप पेट्रोल भरने के लिए सड़क से दूसरी ओर क्रॉस कर रही थी। इसी बीच पीछे से आ रही बाइक सीधे वैन से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि जैसे ही वैन और बाइक में टक्कर हुई, बाइक चला रहा युवक सीधे जाकर सड़क के साथ लगते एक बोर्ड से टकरा गया, जिससे उसके सिर पर गहरी चोट आई। उधर, एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने कहा कि ज्वालामुखी पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।