फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पांच महीने बाद दर्ज करवाई बैंक से उड़ाए पैसों की रिपोर्ट

पांच महीने बाद दर्ज करवाई बैंक से उड़ाए पैसों की रिपोर्ट

Sun, 05 May 2019 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
पांच महीने बाद दर्ज करवाई बैंक से उड़ाए पैसों की रिपोर्ट
खाते से उड़ाए 1.20 लाख रुपये
विज्ञापन

पांच माह बाद दर्ज करवाई रिपोर्ट
बैंक में पासबुक अपडेट करवाने पर चला ठगी का पता
ज्वालामुखी निवासी के खाते से दिसंबर माह में निकाली गई थी राशि
अमर उजाला ब्यूरो
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पुलिस थाना ज्वालामुखी में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसके खाते से किसी ने 1.20 लाख रुपये उड़ा लिए हैं। पीड़ित को पैसों की इस ठगी का पता बैंक की पासबुक अपडेट करवाने के बाद चला है।

इस संदर्भ में पीड़ित ने पुलिस थाना ज्वालामुखी में मामला दर्ज करवा दिया है। वहीं, मामले की पुष्टि डीएसपी तिलकराज ने की है। उन्होंने बताया कि सुनील सूद पुत्र किशोरी लाल वार्ड नंबर 6 ज्वालामुखी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने 6-7 दिसंबर 2018 में उसके बैंक अकाउंट से 1.20 लाख रुपये उड़ा लिए हैं। फोन में कोई मैसेज सुविधा न होने की वजह से उसे इसका पता नहीं चला। वहीं, जब उसने अब अपनी बैंक की पासबुक को अपडेट करवाया तो उसे इस ठगी का पता चला। इसके बाद उसने पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed