फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   रेस्टोरेंट मालिक पर बोतल-स्टील के जग से हमला

रेस्टोरेंट मालिक पर बोतल-स्टील के जग से हमला

Wed, 06 Mar 2019 11:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
रेस्टोरेंट मालिक पर बोतल-स्टील के जग से हमला
रेस्टोरेंट मालिक पर बोतल
विज्ञापन

स्टील के जग से हमला
नगरोटा सूरियां की घटना, मारपीट में रेस्टोरेंट मालिक घायल
शराब के नशे में रेस्टोरेंट मालिक से भिड़े दो युवक
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां के तहत एक रेस्टोरेंट मालिक और शराब के नशे में धुत दो युवकों में किसी बात को लेकर झड़प हो गई। इसके बाद दोनों युवकों ने रेस्टोरेंट मालिक पर शराब की बोतल और स्टील के जग से हमला कर दिया। मारपीट में रेस्टोरेंट मालिक राजेश गुलेरिया के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में शराब के नशे में धुत होकर दो युवकों की मालिक राजेश गुलेरिया से किसी बात पर बहस हो गई, जिसके चलते एक युवक ने रेस्टोरेंट मालिक के सिर पर कांच की बोतल से बार कर दिया और दूसरे ने पास रखे पीने के पानी के स्टील जग से हमला किया। इसके बाद उसके सिरे से खून से खून बहने लगा। उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरोटा सूरियां पहुंचाया गया, वहां राजेश गुलेरिया के सिर में सात टांके लगाने पड़े। नगरोटा सूरियां पुलिस चौकी प्रभारी राजेश द्विवेदी ने कहा कि रेस्टोरेंट मालिक पर हमला करने वाले युवक रमन कुमार निवासी बनतुंगली और रवि कुमार निवासी पडेछ (चंबी) शामिल हैं। पुलिस ने दोनों युवकों का मेडिकल करवा मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed