{"_id":"68d2a2f28a2e3d943f0a0946","slug":"botanical-garden-will-become-a-living-laboratory-for-researchers-prof-bansal-kangra-news-c-95-1-kng1024-197395-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनस्पति उद्यान शोधकर्ताओं के लिए बनेगा जीवंत प्रयोगशाला : प्रो. बंसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनस्पति उद्यान शोधकर्ताओं के लिए बनेगा जीवंत प्रयोगशाला : प्रो. बंसल
Wed, 24 Sep 2025 07:07 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 24 Sep 2025 07:07 AM IST
विज्ञापन
सीयू के देहरा परिसर में अटल वनस्पति उद्यान के शिलान्यास करने के दौरान पूजा करते कुलपति प्रो. सत
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा परिसर के पादप विज्ञान विभाग, जीवन विज्ञान स्कूल में अटल वनस्पति उद्यान का शिलान्यास किया गया। कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने शिलान्यास करने सहित अशोक वृक्ष रोपित किया। उन्होंने कहा कि यह वनस्पति उद्यान शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों के लिए एक जीवंत प्रयोगशाला के रूप में काम करेगा, जहां हिमाचल प्रदेश की समृद्ध जैव विविधता का अध्ययन और संरक्षण किया जा सकेगा।
समारोह में उनकी पत्नी डॉ. सुनीता बंसल, प्रो. प्रदीप कुमार और प्रो. सुनील ठाकुर ने क्रमशः कपूर और बहेड़ा के पौधे लगाए। कुलसचिव डॉ. नरेंद्र कुमार संख्यान भी पौधरोपण अभियान में सम्मिलित हुए। प्रो. बंसल ने बताया कि उद्यान में रोपे गए सुगंधित और औषधीय पौधे आयुर्वेद में वर्णित हैं और मानव स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं, डॉ. सचिन उपमन्यु ने कहा कि यह बोटैनिकल गार्डन विद्यार्थियों को पारंपरिक ज्ञान और पौधों के सांस्कृतिक महत्व से अवगत कराएगा तथा जैव विविधता संरक्षण के महत्व को समझने के लिए प्रेरित करेगा।