{"_id":"6aa9ab29340af7489001230b","slug":"attempt-to-steal-from-two-houses-in-jarot-kangra-news-c-95-1-kng1004-256013-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जरोट में दो घरों में चोरी की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जरोट में दो घरों में चोरी की कोशिश
Wed, 16 Sep 2026 02:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। ग्राम पंचायत जरोट के वार्ड-6 में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोर दीवार फांदकर तिलक राज और ओंकार सिंह के मकानों में दाखिल हुए और कमरों में रखे बेड बॉक्स, अलमारियों और लोहे की पेटियों के ताले तोड़कर सामान खंगाल डाला।
एक घर में चोरों ने बिस्तर, कपड़े व अन्य सामान इधर-उधर बिखेर दिया, वहीं दूसरे घर से ट्रंक उठाकर बाहर फेंक दिया। हालांकि, मकान मालिकों के अनुसार चोरों के हाथ कोई बड़ी नकदी या कीमती सामान नहीं लगा। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और उन्होंने क्षेत्र में रात्रि पुलिस गश्त तेज करने की मांग उठाई है।
डीएसपी जवाली तजिंद्र वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी और इसमें ग्रामीणों का सहयोग भी लिया जाएगा। मामले की गहन जांच की जा रही है।