{"_id":"60882c248ebc3e8dae157d40","slug":"aero-sports-activities-will-be-stopped-in-the-district-from-today-kangra-news-sml3687140157","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से जिला भर में बंद हो जाएंगी एयरो स्पोर्ट्स गतिविधियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से जिला भर में बंद हो जाएंगी एयरो स्पोर्ट्स गतिविधियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैजनाथ (कांगड़ा)। जिले में बुधवार से एयरो स्पोर्ट्स से संबंधित सभी प्रकार की गतिविधियों पर पूर्ण रूप से विराम लग जाएगा। कोरोना के दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे मामलों को देखते हुए पर्यटन विभाग ने साहसिक खेल पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग घाटी और धर्मशाला में एयरो स्पोर्ट्स से संबंधित गतिविधियों पर आगामी आदेशों तक रोक लगाने का निर्णय लिया है।
उल्लेखनीय है कि बीड़ के क्योर स्थित लेंडिंग साइट के समीप के क्षेत्र को गत सोमवार को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है, जबकि जोन घोषित होने के बाद भी कुछ और मामले सामने आ रहे हैं। बीड़ में रोजाना आधा दर्जन निजी वोल्वो बसें दिल्ली और चंडीगढ़ से आ रही हैं और इन बसों में पर्यटक देखे जा सकते हैं।
अब घाटी में पैराग्लाइडिंग उड़ानों पर पूर्ण रोक लग जाने से पर्यटकों की आवाजाही पर भी असर पड़ेगा। उम्मीद की जा रही है कि घाटी में उड़ानों पर कम से कम 15 मई तक रोक रहेगी और उसके बाद हालात सुधरने पर ही आगामी आदेश जारी होंगे। स्थानीय प्रशासन और पर्यटन विभाग के आदेशों पर बीड़ के 200 पायलटों में से अब तक 95 पायलटों और 124 होटल व्यवसाय से संबंधित लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। अधिकांश पायलट और पर्यटन व्यवसाय से जुडे़ लोगों का कहना है कि कोरोना के बढ़ रहे मामलों पर कंट्रोल के लिए उड़ानों पर प्रतिबंध सही निर्णय है। उधर, जिला पर्यटन अधिकारी सुनयना शर्मा ने बताया कि बुधवार से जिला भर में एयरो स्पोर्ट्स से संबधित गतिविधियों पर आगामी आदेशों तक रोक रहेगी।