फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   एनओसी को लगाए 40 चक्कर, तीन माह बाद थमाया आपति लगाकर पत्र

एनओसी को लगाए 40 चक्कर, तीन माह बाद थमाया आपति लगाकर पत्र

Mon, 19 Nov 2018 11:56 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
एनओसी को लगाए 40 चक्कर, तीन माह बाद थमाया आपति लगाकर पत्र
एनओसी को लगवाए 40 चक्कर, तीन माह बाद आपत्ति लगाकर थमाया पत्र
विज्ञापन

एमसी धर्मशाला के कर्मचारियों का कारनामा, आयुक्त को सौंपी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। शहरी निकाय धर्मशाला में नए जुड़े पंचायत एरिया के लोगों को नगर निगम धर्मशाला से बिजली और पानी के कनेक्शन लेने को अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना टेडी खीर बन गया है। लोगों को तीन-तीन माह तक बिजली और पानी के कनेक्शन लेने को एनओसी नहीं मिल रही है। नगर निगम धर्मशाला के वार्ड नंबर-13 का ऐसा ही मामला सामने आया है। वार्ड नंबर-13 के निवासी रंजी सिंह मनकोटिया ने पानी का कनेक्शन लेने को नगर निगम से अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा था। इसके लिए पठानिया ने 23 जुलाई 2018 को प्रार्थना पत्र कार्यालय में सौंपा था, लेकिन तीन माह में करीब 40 चक्कर उन्होंने एनओसी के लिए लगाए। इस बीच एमसी कर्मचारी उन्हें आजकल एनओसी देने का आश्वासन देते रहे, लेकिन उन्हें एनओसी नहीं मिला। तीन माह बाद रंजीत पठानिया ने जब नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त से कर्मचारियों की शिकायत की, तो उन्हें कर्मचारियों ने आपत्ति लगाकर पत्र सौंप दिया है। रंजीत पठानिया का कहना है कि उनका घर पहले पंचायत एरिया में आता था। ऐसे में घर का नक्शा नहीं है। एनओसी के लिए लगने वाले शपथ पत्र, बिजली बिल सहित अन्य सभी प्रमाण पत्र आवेदन पत्र के साथ लगाए थे। लेकिन, उन्हें तीन माह बाद पांच आपत्तियां लगाकर एक पत्र सौंपा गया है। इस संबंध में उन्होंने आयुक्त को भी लिखित शिकायत सौंपी है। उधर, एमसी आयुक्त संदीप कदम ने कहा कि शिकायत मिली है। इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed