{"_id":"6aef428e8cfe828aca0e6de5","slug":"police-teams-will-be-deployed-to-keep-an-eye-on-troublemakers-kangra-news-c-95-1-kng1004-265264-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: हुड़दंगियों पर नजर रखने को तैनात रहेंगी पुलिस टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: हुड़दंगियों पर नजर रखने को तैनात रहेंगी पुलिस टीमें
Sun, 08 Nov 2026 07:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 08 Nov 2026 07:53 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। जिले में दिवाली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और हुड़दंगियों पर लगाम लगाने को मुख्य बाजारों में अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे। पुलिस की ओर से शाम से लेकर रात 12 बजे तक गश्त भी की जाएगी।
इस दौरान पुलिस अधिकारी भी संबंधित क्षेत्रों में टीम के साथ गश्त करेंगे। साथ ही पुलिस जुआरियों पर भी नजर रखेगी। एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि दिवाली पर पटाखों की बिक्री और पटाखे फोड़ने के लिए जिला प्रशासन की ओर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
पुलिस की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्लान तैयार किया गया है। मुख्य शहरी क्षेत्रों धर्मशाला, कांगड़ा, पालमपुर और बैजनाथ क्षेत्रों में पर्याप्त अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे। संबंधित पुलिस थाना की टीम मुख्य बाजारों के अलावा क्षेत्र में गश्त करेगी।
विज्ञापन
अलर्ट मोड पर रहेगा दमकल विभाग
दिवाली पर्व के चलते अग्निशमन विभाग भी अलर्ट मोड पर है। शनिवार को भी दमकल विभाग की टीम ने धर्मशाला-मैक्लोडगंज और आसपास के क्षेत्रों में पटाखे बिक्री को निर्धारित किए गए स्थानों का दौरा कर व्यवस्थाओं को जांचा। अग्निशमन अधिकारी धर्मशाला राजेश गुप्ता ने बताया कि पर्व के चलते कर्मियों की छुट्टियां 9 नवंबर तक रद्द की गई हैं। टीमें मुख्य बाजार और पटाखे बेचने के लिए निर्धारित स्थानों का निरीक्षण किया गया है और रविवार को भी टीमें व्यवस्था को जांचेंगी। अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।