Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Likhanu vanishes from the courtyard; a touch of modernity colors the heritage.

Kangra News: आंगन से गायब हुए लिखणु, विरासत पर चढ़ा आधुनिकता का रंग

Sun, 08 Nov 2026 06:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 06:54 AM IST
विज्ञापन
Likhanu vanishes from the courtyard; a touch of modernity colors the heritage.
पास्सु की 109 वर्षीय तारा देवी।
धर्मशाला। दिवाली पर घरों को सजाने का चलन आज भले ही आधुनिक रंगों, बिजली की लड़ियों और बाजार में मिलने वाली रंगोलियों तक पहुंच गया हो लेकिन हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों में कभी इस त्योहार की पहचान आंगन, बरामदों और कमरों में उकेरे जाने वाले पारंपरिक लिखणु हुआ करते थे।
विज्ञापन

गोबर से लिपे आंगन, मिट्टी से पुती दीवारें और गीले चावलों के घोल से बनाए गए लिखणु (आकृतियां) पहाड़ की दिवाली का अभिन्न हिस्सा थीं। समय के साथ घरों की सजावट का तरीका बदला तो यह लोक कला भी धीरे-धीरे घरों से गायब होने लगी। अब लिखणु की पहचान प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक आयोजनों तक सिमटती जा रही है।
विज्ञापन


धर्मशाला शहर से सटे पास्सू गांव की 109 वर्षीय तारा देवी ने बताया कि पहले धान की कटाई पूरी होते ही गांवों में दिवाली की तैयारियां शुरू हो जाती थीं। महिलाएं घरों की लिपाई-पुताई में जुट जाती थीं। कच्चे घरों की दीवारों और आंगन को गोबर और मिट्टी से लीपने के बाद उन पर पारंपरिक लिखणु बनाए जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए गीले चावलों का घोल और प्राकृतिक रंग इस्तेमाल किए जाते थे। हरे रंग से भी दीवारों पर आकृतियां उकेरी जाती थीं। घर की सजावट के लिए बाजार पर निर्भरता नहीं थी बल्कि महिलाओं का हुनर ही घर को त्योहार के अनुरूप नया रूप देता था।
महिलाओं के हुनर में बसती थी लोककला
लिखणु केवल सजावट का माध्यम नहीं थे बल्कि ग्रामीण महिलाओं की रचनात्मकता और पीढ़ियों से चली आ रही सांस्कृतिक परंपरा के प्रतीक थे। घर की बुजुर्ग महिलाएं अपने अनुभव से यह कला अगली पीढ़ी तक पहुंचाती थीं। स्थानीय संसाधनों से तैयार रंगों और सामग्री का इस्तेमाल इस परंपरा को प्रकृति से भी जोड़ता था। घर की दीवारें उनके लिए कैनवास की तरह होती थीं, जिन पर त्योहार के स्वागत में पारंपरिक आकृतियां उकेरी जाती थीं।

बचपन में दिवाली की सजावट में स्थानीय संसाधनों और पारंपरिक चीजों को प्राथमिकता दी जाती थी। बाजार पर निर्भरता कम थी और महिलाएं अपनी कला से घरों को सजाती थीं। समय के साथ आधुनिक रंगों, बिजली की लड़ियों और बाजार में उपलब्ध सजावटी वस्तुओं का चलन बढ़ा, जिससे पारंपरिक तरीकों का इस्तेमाल कम होता गया। -डॉ. अंजन कालिया, 78 वर्षीय पर्यावरणविद्, धर्मशाला
सामूहिकता से जुड़ा था त्योहार
पहले दिवाली की तैयारियां केवल घर की सजावट तक सीमित नहीं थीं। परिवार के सभी सदस्य साफ-सफाई और अन्य तैयारियों में सहयोग करते थे। घरों में पकवान बनते थे और मिट्टी के दीये जलाकर आंगन व घरों को रोशन किया जाता था। पटाखों का इस्तेमाल भी सीमित रहता था। गांवों के बच्चे धर्मशाला में दीयों से जगमगाती दिवाली देखने के लिए आते थे। त्योहार में सादगी के साथ सामूहिक भागीदारी और पारंपरिक रीति-रिवाजों का विशेष महत्व था।
यादों से निकालकर नई पीढ़ी तक पहुंचाने की जरूरत
आज ग्रामीण क्षेत्रों में भी पारंपरिक लिखणु कम दिखाई देते हैं। आधुनिक जीवनशैली और बाजार में उपलब्ध सजावटी विकल्पों ने घरों को सजाने के पुराने तरीकों की जगह ले ली है। इसके साथ ही इस कला को बनाने का पारंपरिक ज्ञान भी बुजुर्ग पीढ़ी तक सीमित होता जा रहा है। यदि समय रहते इसे नई पीढ़ी से नहीं जोड़ा गया तो लिखणु केवल पुरानी तस्वीरों और बुजुर्गों की स्मृतियों में रह जाएंगे। इस लोककला को बचाने के लिए गांव स्तर पर प्रदर्शनियां, स्कूलों में पारंपरिक कला कार्यशालाएं और दिवाली के दौरान लिखणु निर्माण की गतिविधियां आयोजित की जा सकती हैं। बुजुर्ग महिलाओं के अनुभव और उनके हुनर को दर्ज कर अगली पीढ़ी तक पहुंचाना भी जरूरी है। इससे स्थानीय संस्कृति के संरक्षण के साथ महिलाओं की पारंपरिक कला को भी पहचान मिलेगी।

पहाड़ की दिवाली की खूबसूरती कभी महंगी सजावट में नहीं बल्कि मिट्टी से जुड़े जीवन और स्थानीय महिलाओं की कला में दिखाई देती थी। दीवारों से मिटते लिखणु केवल एक सजावटी परंपरा का अंत नहीं बल्कि हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत के धीरे-धीरे ओझल होने का संकेत भी हैं।

पास्सु की 109 वर्षीय तारा देवी।

पास्सु की 109 वर्षीय तारा देवी।

पास्सु की 109 वर्षीय तारा देवी।

पास्सु की 109 वर्षीय तारा देवी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed