Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   HRTC is operating 89 additional buses; services will cease at 4 PM.

Kangra News: एचआरटीसी चला रहा 89 अतिरिक्त बसें, शाम 4 बजे थमेंगे पहिये

Sun, 08 Nov 2026 07:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 08 Nov 2026 07:01 AM IST
विज्ञापन
HRTC is operating 89 additional buses; services will cease at 4 PM.
धर्मशाला। दिवाली पर घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने विभिन्न रूटों पर 89 अतिरिक्त बसें चलाई हैं। हालांकि निगम शाम 4 बजे तक ही सेवाएं देगा।
विज्ञापन

त्योहार के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए निगम ने हिमाचल के साथ दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से प्रदेश आने-जाने वालों के लिए भी अतिरिक्त सेवाओं की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

शनिवार को प्रेस वार्ता में एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक धर्मशाला पंकज चड्ढा ने बताया कि जोगिंद्रनगर से कांगड़ा के लिए सुबह 7 और 7:30 बजे बस उपलब्ध रहेगी। कांगड़ा पहुंचने के बाद यात्री यहां से दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए भी बस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे जोगिंद्रनगर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बड़े शहरों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।

दिवाली पर निगम कर्मचारियों को त्योहार मनाने की सुविधा देने के लिए रविवार को शाम 4 बजे के बाद नियमित बस सेवाएं बंद रहेंगी। इसके बाद बसें उन्हीं रूटों पर संचालित होंगी, जिन पर चालक और परिचालकों के घर पड़ते हैं।


दिवाली के अगले दिन नहीं चलेंगी विशेष बसें
एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने बताया कि दिवाली के अगले दिन सभी बसें अपने सामान्य रूट पर चलेंगी। इस दौरान निगम की ओर से विशेष नहीं चलाई जाएंगी। बुधवार को भैयादूज पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसकी सूची सोमवार को सार्वजनिक की जाएगी।
बसों की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर
बस डिपो
संपर्क नंबर
चंबा
01899-222210

पठानकोट
0186-2220088

धर्मशाला
01892-227059

नगरोटा बगवां 01892-294294

पालमपुर
01894-230250

बैजनाथ
01894-263053

जोगिंद्रनगर 01908-222061

मंडलीय प्रबंधक धर्मशाला : 94181-05655
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed