फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   वीरभद्र कचहरी के चक्कर काटने में व्यस्त : नड्डा

वीरभद्र कचहरी के चक्कर काटने में व्यस्त : नड्डा

Sat, 28 Oct 2017 07:42 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
वीरभद्र कचहरी के चक्कर काटने में व्यस्त : नड्डा
वीरभद्र कचहरी के चक्कर काटने में व्यस्त : नड्डा
विज्ञापन

कहा- प्रदेश का क्या विकास होगा, कानून व्यवस्था बदतर
अमर उजाला ब्यूरो
भवारना/पालमपुर (कांगड़ा)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि जिस प्रदेश का मुखिया कभी एक कचहरी तो कभी दूसरी कचहरी के चक्कर काटने में व्यस्त हो तो उस प्रदेश का क्या विकास होगा। कांग्रेस में इतनी नैतिकता नहीं है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगे हों तो उस प्रदेश में कैसी कानून व्यवस्था होगी। इसका उदाहरण कोटखाई गुड़िया कांड और मंडी में वन रक्षक होशियार सिंह मौत की घटना है। भवारना में जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि विस चुनाव में इस बार वोट न किसी व्यक्ति न किसी पार्टी के लिए है, बल्कि यह मतदान प्रदेश को बचाने के लिए होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने देवभूमि हिमाचल को शर्मसार किया है। इस मौके पर सुलह से भाजपा प्रत्याशी विपिन परमार, जम्मू-कश्मीर के मंत्री सीपी गंगा, जिलाध्यक्ष विनय शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष मधु गुुप्ता, मंडल अध्यक्ष देशराज, सुरेश कटोच, पूर्व अध्यक्ष माधो राम, वीना श्रीवास्तव, तनु शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष बीना राणा, महामंत्री सुषमा भट्ट, सोनिया बंटा समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed