Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dharamshala will be immersed in celebrations from Christmas to the New Year.

Kangra News: क्रिसमस से नववर्ष तक जश्न में डूबेगा धर्मशाला

Thu, 26 Nov 2026 01:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Dharamshala will be immersed in celebrations from Christmas to the New Year.
धर्मशाला। क्रिसमस और नववर्ष के जश्न के बीच धर्मशाला एक बार फिर कांगड़ा वैली विंटर कार्निवल के रंग में रंगने जा रहा है। इस वर्ष 24 से 31 दिसंबर तक कार्निवल आयोजित किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कांगड़ा की समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक खानपान और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देना है।
कार्निवल के दौरान खेल, साहित्य, संगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। प्रस्तावित कार्यक्रमों में मैराथन, साइकिलिंग, फुटबॉल और क्रिकेट प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इसके अलावा मिस एंड मिसेज कांगड़ा वैली कार्निवल प्रतियोगिता, शेफ प्रतियोगिता, लिटरेचर फेस्टिवल और लाइट एंड साउंड शो भी प्रमुख आकर्षण रहेंगे।
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों, स्थानीय हस्तशिल्प और पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। एडीसी विनय कुमार के अनुसार कार्निवल के सफल आयोजन के संबंध में तैयारियां चल रही हैं। अभी प्रशासन की एक बैठक हुई है। आगामी बैठक में कई योजनाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
टिकट व्यवस्था पर अगली बैठक में स्पष्ट होगी स्थिति
आठ दिवसीय कार्निवल के कार्यक्रमों में प्रवेश के संबंध में लोगों में उत्सुकता बनी हुई है। सभी कार्यक्रमों में टिकट लगेगा या लोगों को कुछ कार्यक्रमों में निशुल्क प्रवेश मिलेगा, इस पर अगली बैठक में स्थिति स्पष्ट होगी।

पिछले साल भी आठ दिन चला था कार्निवल
वर्ष 2025 में भी 24 से 31 दिसंबर तक पुलिस मैदान धर्मशाला में कांगड़ा वैली कार्निवल आयोजित किया गया था। इसका शुभारंभ उपमुख्यमंत्री ने किया था। बॉलीवुड गायक अंकित तिवारी सहित कई कलाकारों और हिमाचली सांस्कृतिक दलों ने प्रस्तुतियां दीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed