{"_id":"5a07342d4f1c1bca678babc9","slug":"51510421549-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहंदी में नीतू, चित्रकला में अंजली ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहंदी में नीतू, चित्रकला में अंजली ने मारी बाजी
Updated Sat, 11 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह के पांचवें दिन चाइल्ड लाइन की टीम ने टांगलेन आश्रम सराह में रहने वाले बच्चों के बीच मेहंदी और चित्रकला प्रतियोगिताएं करवाईं। वहीं बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए टोंगलेन आश्रम के स्टाफ और बच्चों को हस्ताक्षर अभियान के तहत जोड़ा गया। चाइल्ड लाइन कांगड़ा के निदेशक रमेश मस्ताना ने बताया कि मेहंदी प्रतियोगिता में नीतू ने प्रथम, अंजलि ने द्वितीय और संजीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि चित्रकला में अंजलि ने प्रथम, संजना ने द्वितीय और देवी ने तृतीय स्थान हासिल किया। चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह के तहत बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए आम जन मानस को जागरूक किया जाता है। वहीं, लोगों का सुरक्षा बंधन कर बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए हमेशा तत्पर रहने के लिए प्रेरित भी किया जाता है। चाइल्ड लाइन की टीम प्रतिदिन समन्वयक मनमोहन सिंह की अगुवाई में अलग-अलग विभागों और स्थानों पर जाकर लोगों को अभियान के साथ जोड़ रही है। इस मौके पर टीम सदस्य पिंकू, इंद्रजीत, बलदेव सिंह, अनिता, ललिता, जितेंद्र, डिंपल और सतीश आदि मौजूद रहे।