{"_id":"5a6f64a64f1c1b7c268b70ec","slug":"41517249702-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्याली स्कूल में जल्द बनेगी विज्ञान प्रयोगशाला: राकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्याली स्कूल में जल्द बनेगी विज्ञान प्रयोगशाला: राकेश
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नूरपुर(कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्याली में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद स्कूली छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों और अभिभावकों का खूब मनोरंजन किया। इसमें स्कूली छात्रों ने पंजाबी गिद्दा, भंगड़ा, पहाड़ी लोकनृत्य, नाटी, देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत और अन्य रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूल की प्रधानाचार्य सोमलता ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। वहीं, इस अवसर पर विधायक ने कहा कि सुल्याली स्कूल में जल्द ही विज्ञान की प्रयोगशाला का निर्माण किया जाएगा। साथ ही सुल्याली स्कूल में जल्द ही आठ लाख रुपये की लागत से ओपन एयर जिम स्थापित किया जाएगा, ताकि युवा वर्ग नशों से दूर रहें। उन्होंने कहा कि सुल्याली में एक अति आधुनिक सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा। अंत में विधायक राकेश पठानिया ने स्कूल के मेधावी छात्रों को पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर विनोद शर्मा, रोशन लाल शर्मा, कम्मी देवी, नरेश शर्मा, जोगिंद्र सिंह रुणको, सुनील लवलू, सुनील पिंडर, अनिल मिंटू, चंचला देवी, देवराज शर्मा, सुंदर लाल और विमला देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।