{"_id":"5a6cbfbd4f1c1b8b268b6c10","slug":"41517076413-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूरपुर में एसडीएम ने फहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूरपुर में एसडीएम ने फहराया तिरंगा
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नूरपुर(कांगड़ा)। स्थानीय संयुक्त कार्यालय भवन के प्रांगण में 69वां उपमंडलीय गणतंत्र दिवस मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता उपमंडल अधिकारी नूरपुर आबिद हुसैन सादिक ने की। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पुलिस, होमगार्ड और विभिन्न स्कूलों के एनसीसी, स्काउट्स और गाइड्स एवं एनएसएस विद्यार्थियों की टुकड़ियों के निकाले गए आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। एसडीएम आबिद हुसैन सादिक ने अपने संबोधन में संविधान निर्माताओं के साथ देश की आजादी एवं गणतंत्र की स्थापना में स्वतंत्रता सेनानियों के बहुमूल्य योगदान, नि:स्वार्थ त्याग और बलिदान को याद किया। कारगिल युद्ध में शहीद जगजीत सिंह की माता दर्शना देवी, शहीद राज कुमार की पत्नी संतोष कुमारी ,1965 और 1971 के युद्ध में शामिल रहे। जगत सिंह, राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता सुरजन सिंह, राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के कांस्य पदक विजेता सोनू, राज्य स्तरीय जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता अनमोल शर्मा, अमेरिका में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने वाले सदवां गांव के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. वरुण के माता-पिता, नूरपुर ब्लड डोनर क्लब, नोबल कम्यूनिटी फाउंडेशन, नूरपुर को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा चंबा रुमाल की राष्ट्रीय स्तर की विजेता दिनेश कुमारी, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों संतोष कुमारी, महेश्वर सिंह, सुभाष चंद, तनुज मेहरा, भारत भूषण, जगतार सिंह, निशांत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले स्कूली बच्चों, आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत करने वाली टुकड़ियों को भी पुरस्कृत किया। समारोह में डीएसपी मेघनाथ चौहान, तहसीलदार जय गोपाल शर्मा, नूरपुर नप के कार्यकारी अधिकारी आरएस वर्मा, नगर परिषद उपाध्यक्ष यशपाल सोगा, नगर पार्षद, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।