फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The system harps on about new toilets while turning a blind eye to the dilapidated state of existing ones.

Kangra News: सिस्टम का नए शौचालयों का राग, पुरानों की बदहाली पर मूंदीं आंखें

Sat, 05 Sep 2026 01:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 05 Sep 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
The system harps on about new toilets while turning a blind eye to the dilapidated state of existing ones.
शिवदत्त गुप्ता।
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला शहर में 10 नए शौचालय बनाने का राग तो खूब अलाप रहा है, लेकिन पुराने शौचालयों की बदहाली पर पूरी तरह आंखें मूंदे बैठा है। इससे स्वच्छता अभियान के दावों की हवा निकाल रही है। शहर में पहले से बने शौचालयों की हालत इतनी खराब है कि वहां से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। कहीं दरवाजे गायब हैं तो कहीं लंबे समय से ताले लटके हैं।
विज्ञापन

धर्मशाला के गुरुद्वारा रोड पर बने सार्वजनिक शौचालयों की हालत निगम की कार्यप्रणाली की पोल खोल रही है। यहां शौचालयों के दरवाजे तक उखड़े पड़े हैं। रखरखाव न होने से यहां गंदगी फैली है और राहगीरों का सांस लेना दूभर हो गया है। वार्ड नंबर-7 के तहत वैकल्पिक मार्ग चीलगाड़ी पर बने शौचालय बिल्कुल सही हालत में हैं, लेकिन उन पर ताला जड़ा हुआ है।
विज्ञापन

वहीं, कचहरी अड्डा से डिपो बाजार रोड पर बन रहा सार्वजनिक शौचालय महीनों से छत का इंतजार कर रहा है। छत का काम न होने से यह अधूरा ढांचा धूल फांक रहा है। दाड़ी आईटीआई के पास बनाए दो शौचालय नगर निगम की बेपरवाही बयां कर रहे हैं। इनमें से एक शौचालय पर ताला लटका है, जबकि दूसरा खुला होने के बावजूद खस्ताहाल है। स्थानीय लोगों को सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में बंद, खस्ताहाल और निर्माणाधीन सार्वजनिक शौचालयों का दौरा किया गया है। इनमें जरूरी सामान लगाकर इन्हें शीघ्र आम जनता के लिए शुरू करवाया जाएगा।
- चंद्रवीर सिंह, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम धर्मशाला

नगर निगम के वार्ड नंबर-7 में चीलगाड़ी मार्ग पर बने शौचालय अच्छी स्थिति में हैं, फिर भी उन पर ताला जड़ा है। बेहतर ढांचे के बावजूद इनका संचालन न होना समझ से परे है। -शिवदत्त गुप्ता, निवासी, सचिवालय
दाड़ी आईटीआई पुल के पास दो साल पहले नया शौचालय बनाया गया था। एक शौचालय पर ताला लटका है और दूसरा खस्ताहाल है। यह सीधे तौर पर जनता के पैसे की बर्बादी है। -कुलतार चंद गुलेरिया, निवासी, दाड़ी

धर्मशाला के गुरुद्वारा रोड पर बने सार्वजनिक शौचालय वर्षों से बिना दरवाजे और जरूरी सामान के बदहाल पड़े हैं। नगर निगम को इनकी तुरंत मरम्मत कर व्यवस्था सुधारनी चाहिए। -अभिषेक, निवासी, धर्मशाला

शिवदत्त गुप्ता।

शिवदत्त गुप्ता।

शिवदत्त गुप्ता।

शिवदत्त गुप्ता।

शिवदत्त गुप्ता।

शिवदत्त गुप्ता।

शिवदत्त गुप्ता।

शिवदत्त गुप्ता।

शिवदत्त गुप्ता।

शिवदत्त गुप्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed