फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   'No Parking Zone' now in Dehra from the main square to the Civil Supplies warehouse.

Kangra News: देहरा में अब मेन चौक से सिविल सप्लाई गोदाम तक नो पार्किंग जोन

Sat, 05 Sep 2026 03:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 05 Sep 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
'No Parking Zone' now in Dehra from the main square to the Civil Supplies warehouse.
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा शहर में बढ़ती यातायात समस्या और बार-बार लगने वाले जाम को देखते हुए मेन चौक से सिविल सप्लाई गोदाम तक सड़क को नो पार्किंग जोन घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। इस सड़क पर बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े किए जाने के कारण अक्सर यातायात बाधित होता है और जाम की स्थिति बनती है।
विज्ञापन

इसके अलावा पैदल राहगीरों की सुरक्षा, स्कूली बच्चों की आवाजाही, सब-डिविजनल आयुर्वेदिक अस्पताल तक लोगों की सुगम पहुंच और आपातकालीन वाहनों की निर्बाध आवाजाही को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग को संबंधित सड़क मार्ग पर नो-पार्किंग जोन के साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, पुलिस प्रशासन को नो-पार्किंग नियमों का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि नो-पार्किंग जोन में नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार चालान की कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को टो भी किया जा सकता है। प्रशासन ने वाहन चालकों से निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed