फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Joy fills the home of Nanda... Kangra steeped in devotion with tableaux and bhajans.

Kangra News: नंद के घर आनंद भयो...झांकियों और भजनों से भक्तिमय हुआ कांगड़ा

Sat, 05 Sep 2026 01:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 05 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Joy fills the home of Nanda... Kangra steeped in devotion with tableaux and bhajans.
पास्सू के सात्विक चौधरी जन्माष्टमी पर नन्हे कान्हा के रूप में। जागरूक पाठक
धर्मशाला। जिले में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही नन्हे बच्चे और श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण व राधा रानी की मनमोहक वेशभूषा में सज-धजकर मंदिरों में पहुंचे। धर्मशाला के कोतवाली बाजार स्थित राधा-कृष्ण व लक्ष्मी नारायण मंदिर में सुबह मौसम साफ होते ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि मंदिर में 31 वर्षों से जन्माष्टमी का उत्सव पारंपरिक रूप से मनाया जा रहा है। शाम सात बजे से भजन-कीर्तन व कथा का दौर शुरू हुआ। इसके बाद मध्यरात्रि 12 बजे विधिवत कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इसी पर्व के साथ धर्मशाला की प्रसिद्ध डल झील में पवित्र स्नान का सिलसिला भी आरंभ हो गया है जो राधा अष्टमी तक निरंतर चलेगा।
विज्ञापन

सनातन धर्म सभा की उपसमिति के प्रधान रविकांत ने बताया कि जन्माष्टमी पर मूर्तियों का विशेष शृंगार वृंदावन से मंगवाया जाता है। उधर, कचहरी व्यापार मंडल ने हनुमान मंदिर के बाहर फल और खीर के लंगर लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विद्यार्थियों ने दिया गीता का संदेश
कांगड़ा। जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा में प्रधानाचार्य डॉ. सुरेश शर्मा और समस्त स्टाफ सदस्यों की मौजूदगी में पांचवीं कक्षा के छात्रों ने ''राधे-राधे, तेरे बिना कृष्ण लागे आधे-आधे'' गीत पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया। विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र, उपदेश, गीता के संदेश और महाभारत में उनकी भूमिका पर सुंदर नाट्य रूपांतरण प्रस्तुत किए। संवाद
-------
माखन मटकी सजावट प्रतियोगिता में दीपशिखा प्रथम
संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटला बेहड़ में प्रधानाचार्य नरेश कुमार धीमान की अध्यक्षता में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। उपप्रधानाचार्य आशा रानी ने बताया कि माखन मटकी सजावट प्रतियोगिता में दीपशिखा ने पहला, दीपिका व जिया ने दूसरा तथा सुहानी व मन्नत ने तीसरा स्थान झटका। शैलजा, एंजेल और पलक को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। संवाद
---------
चित्रकला प्रतियोगिता में लक्ष्य और अंशुल रहे अव्वल
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। आस्था एवं संस्कार केंद्र की ओर से संचालित मां ज्वाला गुरुकुल वेद पाठशाला ज्वालाजी में विशेष चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई। संचालक वासुदेव शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों को वैदिक शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। प्रतियोगिता में लक्ष्य ने प्रथम और अंशुल शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संवाद
-------
नौनिहालों ने मनमोहक वेशभूषा से बिखेरी छटा
डमटाल (कांगड़ा)। प्रताप वर्ल्ड स्कूल इंदौरा चनौर में जन्माष्टमी उत्सव में नर्सरी से तीसरी कक्षा तक के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्कूल की प्रधानाचार्य रेनू परमार और एमडी डॉ. ऋचा महाजन ने बताया कि नन्हे विद्यार्थी राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप में सजकर पहुंचे और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। संवाद
---------
योल में निकलीं भव्य झांकियां
योल (कांगड़ा)। योल स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में सुबह से ही भक्तों की कतारें लग गईं। दोपहर चार बजे मंदिर परिसर से भव्य झांकियां निकाली गईं। सुभाष शर्मा, सुनील धवन और मनोहर लाल शास्त्री ने बताया कि झांकियां राधा-कृष्ण मंदिर से आरंभ होकर नरवाणा शिव मंदिर और विश्वकर्मा मंदिर तक पहुंचीं, जहां श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। संवाद

------
रैत में रात को काटा केक
रैत (कांगड़ा)। प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर रैत में जन्माष्टमी पर भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अनुज बलौरिया ने बताया कि सुबह से दोपहर तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए फलाहार लंगर का आयोजन किया गया। मध्यरात्रि में केक काटकर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed