{"_id":"5c967d49bdec22147760f750","slug":"21553366345-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किचन में चल रहा कार्यालय, बाथरुम को बनाया स्टोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किचन में चल रहा कार्यालय, बाथरुम को बनाया स्टोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीज भंडारण विक्रय केंद्र का हाल : किचन में आफिस, बाथरूम में स्टोर
सब हेड
कृषि विभाग के दाड़ी बीज भंडारण विक्रय केंद्र के बुरे हाल
क्रासर
तीन कमरों के जर्जर भवन में बैठ रहे 12 कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। विकास खंड धर्मशाला की 24 पंचायतों के किसानों को बीज और दवाइयां उपलब्ध करवाने वाले विक्रय केंद्र की हालत खस्ता है। दाड़ी स्थित यह ब्लाक का विक्रय जर्जर भवन में चल रहा है। वहीं भवन में तैनात कर्मचारियों और अधिकारियों तक को बैठने के लिए उचित व्यवस्था नहीं है। आलम यह है कि भवन के रसोईघर को आत्मा प्रोजेक्ट के असिसटेंट टेक्नालाजी मैनेजर (एटीएम) और बीटीएम का कार्यालय बनाया गया है। इसके अलावा बाथरूम को स्टोर का रूप देना पड़ा है।
वहीं तीन कमरों के इस भवन में 12 से अधिक कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं, जिन्हें ड्यूटी के दौरान जगह के अभाव में खासी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। हैरानी इस बात की है कि दाड़ी स्थित विक्रय केंद्र में धर्मशाला ब्लाक की 24 पंचायतों के किसानों को बीज, खाद और दवाइयां आदि मुहैया करवाई जाती हैं। लेकिन जगह के अभाव के कारण इन दवाइयों को स्टोर करना केंद्र संचालकों के लिए चुनौती से कम नहीं है। वहीं विक्रय केंद्र के स्टोर की हालत भी दयनीय है।
इस संदर्भ में धर्मशाला ब्लॉक के एसएमएस राजेश कुमार ने बताया कि विक्रय केंद्र की खस्ताहालत और स्टाफ को बैठने के लिए पेश आ रही दिक्कतों के बारे में विभाग को अवगत करवाया है। उम्मीद है जल्द ही इन दिक्कतों को दूर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
अन्य स्टोरों को भेजना पड़ता है बीज
विकास खंड धर्मशाला के सबसे बड़े विक्रय केंद्र में जगह की कमी के कारण सीजन के दौरान उपलब्ध करवाए जाने वाले बीजों और खादों को संचालकों द्वारा अन्य स्टोरों में भेजना पड़ता है। जिस कारण ब्लाक में खाद-बीज लेने वाले लोगों को दिक्कतें आ रही हैं। सूत्रों के अनुसार जैसे ही बीज दाड़ी में पहुंचते हैं तो उन्हें तुरंत कालापुल, मसरेड, सिद्घबाड़ी और टंग स्थित अस्थायी स्टोरों पर भेजना पड़ता है।