{"_id":"5c951daebdec2213ec6220da","slug":"191553276334-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंदी के मेरे रश्के कमर ने मचाई धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनंदी के मेरे रश्के कमर ने मचाई धूम
विज्ञापन
आनंदी के ‘मेरे रश्के कमर’ पर मचाया धमाल
होली मेले में शिवा ने गाया क्या हुआ तेरा वादा
अनुज, संजीव और रुमेल ने भी किया लोगों का मनोरंजन
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। राज्य स्तरीय होली मेले की तीसरी एवं अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड गायक आनंदी मिश्रा और गायक पूर्ण शिवा ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। आनंदी मिश्रा ने तेरे रश्के कमर, तुम्हें दिल्लगी भूल जानी पड़ेगी, नित खैर मंगा सोणया में तेरी पर दर्शकों को नचाया। वहीं, पूर्ण शिवा ने क्या हुआ तेरा वादा, देश वीर जवानों और लच्छी-लच्छी लोग गलादें पर लोगों को थिरकने पर मजबूर किया। इंडियन आइडल अनुज शर्मा ने अपने पुराने अंदाज, ले जाएं यह हवाएं, यह जो हल्का हल्का सरूर है, पर्दा न हटाओ गीतों की प्रस्तुति दी। इसके अलावा अन्नया ने जो शहीद हुए हैं उनकी याद करो कुर्बानी, शिमला की श्रुति शर्मा ने प्यार करने वाले प्यार करते हैं, भरमौर के दीपक धारा रे जोगिया, शिमला के पहाड़ी गायक हेमंत शर्मा ने वेलाली तेरे लाले ते होंठड़ू, ओ साहवां दी बीविए, रोहड़ू जाणा मेरी अमिए खूब नृत्य किया। खिन्नू मेरा उस्ताद पर रुमेल सिंह और संजीव दीक्षित ने न मुंह के छुपा के जियो, भेंडा तेरियां और कार्तिक शर्मा ने क्या उस गली में गाने गाए। होली मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में मंडलायुक्त विकास लाबरू ने बतौर मुख्य अतिथि, शहीद मेजर सुधीर वालिया के पिता रुलिया राम विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर होली मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम पंकज शर्मा, डीएसपी अमित शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा, थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर, संजीव सोनी, सुरेंद्र ठाकुर, अरविंद शर्मा, संजय राठौर, पार्षद सचिन वर्मा, पार्षद असीम शर्मा, एपीआरओ अनिल धीमान, चंद्र भूषण नाग और सुदर्शन जंवाल आदि मौजूद रहे।