{"_id":"5c951dabbdec22143f757ac3","slug":"191553276331-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पपरोला होली मेले में दिखी भारतीय लोक संस्कृति की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पपरोला होली मेले में दिखी भारतीय लोक संस्कृति की झलक
विज्ञापन
पपरोला होली मेले में दिखी लोक संस्कृति की झलक
अखिल भारतीय लोक परिषद ने दिखाई विभिन्न राज्यों की संस्कृति
अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ। जिला स्तरीय पपरोला होली मेले की आखिरी सांस्कृतिक संध्या में भारतीय लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। मेेले में ऑल इंडिया फेस्टिवल कमेटी एवं अखिल भारतीय लोक संस्कृति परिषद के बैनर तले 12 राज्यों के 150 कलाकारों ने देश की संस्कृति दिखाई।
अखिल भारतीय लोक कला महोत्सव-2019 के तहत परिषद के पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, कर्नाटका, हरियाणा, केरल और हिमाचली लोक कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। वहीं, कार्यक्रम में उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला और अखिल भारतीय लोक एवं आदिवासी कला परिषद नई दिल्ली के अध्यक्ष निर्मल वैद्य और कर्नाटक साशा कला अकादमी के संस्थापक सचिव हसन रघु ने कला के क्षेत्र में काम कर रहे कलाकारों को सम्मानित किया। इस मौके पर नगर पंचायत बैजनाथ पपरोला की अध्यक्ष रुचि कपूर, मेला कमेटी के अध्यक्ष संजय सोनी, कार्यक्रम के समन्वयक शक्ति चंद राणा, कवि ओम प्रभाकर, लेखक अनुज आचार्य, गायक धीरज शर्मा, शिवानी गुलेरिया, रमेश सोनी, विश्वनाथ, तिलक कटोच, प्रीतम भारती, डॉ अरुण उपाध्याय, सर्वजीत डोहरू, दिलीप बहल, अनीता सूद, धीरज नंदा और अशोक नंदा आदि मौजूद रहे।