फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   वश्वि धरोहर सप्ताह पर कांगड़ा दुर्ग में प्रतियोगिताएं

वश्वि धरोहर सप्ताह पर कांगड़ा दुर्ग में प्रतियोगिताएं

Thu, 22 Nov 2018 11:07 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
वश्वि धरोहर सप्ताह पर कांगड़ा दुर्ग में प्रतियोगिताएं
विश्व धरोहर सप्ताह पर कांगड़ा किले में प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जीएवी स्कूल कांगड़ा प्रथम
अमर उजाला ब्यूरो
कांगड़ा। विश्व धरोहर सप्ताह के तहत पुरातत्व सर्वेक्षण शिमला मंडल की ओर से ऐतिहासिक कांगड़ा दुर्ग कांगड़ा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय निदेशक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण डॉ. टीआर शर्मा नई दिल्ली ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर अधीक्षण पुरातत्वविद शिमला के डॉ. आफताब हुसैन कार्यक्रम के अध्यक्ष रहे। विश्व धरोहर कार्यक्रम के तहत कांगड़ा दुर्ग में कांगड़ा के विभिन्न पांच विद्यालयों से लगभग 100 छात्रों ने चित्रकला, सांस्कृतिक और भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। अधीक्षण पुरातत्वविद शिमला डॉ. आफताब हुसैन ने बताया विश्व धरोहर सप्ताह समूचे विश्व में 19-25 नवंबर को मनाया जाता है और इसका लक्ष्य स्कूली और कॉलेज के छात्रों में हमारी धरोहर के प्रति आदर और चेतना जगाना है। इस दौरान हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कांगड़ा के जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जीएवी वरिष्ठ माध्मिक पाठशाला कांगड़ा ने द्वितीय और डीएवी स्कूल सभा पुराना कांगड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, निबंध स्पर्धा में राजकीय वरिष्ठ माध्मिक पाठशाला पुराना कांगड़ा की सिमरन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डीएवी पब्लिक स्कूल पुराना कांगड़ा सभा की वेदिका ने द्वितीय और महर्षि विद्या मंदिर कांगड़ा की संजना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला में जीएवी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगड़ा के प्रणव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा की अषिता ने द्वितीय और जीएवी पिब्लक स्कूल कांगड़ा की सिमरनजीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विश्व धरोहर सप्ताह के दौरान कांगड़ा दुर्ग में सात दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसका अवलोकन 25 नवंबर तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed