फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   गरीबों को बीपीएल सूची में मिलेगा स्थान, अपात्र होंगे बाहर

गरीबों को बीपीएल सूची में मिलेगा स्थान, अपात्र होंगे बाहर

Fri, 02 Feb 2018 11:56 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
गरीबों को बीपीएल सूची में मिलेगा स्थान, अपात्र होंगे बाहर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। गरीबी रेखा से नीचे के पात्र परिवारों को सूची में जोड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विकास खंड देहरा की सभी 64 पंचायतों के सचिवों की पंचायत समिति हाल में बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता बीडीओ मोहन शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि हिमाचल ग्रामीण विकास विभाग ने पंचायतों में पात्र गरीबों को बीपीएल सूची में जोड़ने के लिए विशेष अभियान का निर्णय लिया है, जिसमें पंचायतों में बीपीएल सूचियों की समीक्षा की जाएगी। अभियान के तहत अब सभी पंचायतों में नए सिरे से बीपीएल परिवारों का चयन किया जाएगा और पूर्व में रहे अपात्र परिवारों को सूची से हटाया जाएगा। उन्होंने बताया कि चार फरवरी तक पंचायत पदाधिकारियों, युवक मंडल, महिला मंडल और पंचायत में कार्यरत अन्य विभागों की ओर से विशेष प्रचार प्रसार किया जाएगा। पांच से 13 फरवरी तक सभी पंचायतों की खंड विकास अधिकारी के कार्यालय में वर्तमान बीपीएल सूची उपलब्ध रहेगी। साथ ही इसी अवधि में खंड विकास अधिकारी कार्यालय में प्रार्थना पत्र और शिकायतें प्राप्त की जाएंगी। 15 से 18 फरवरी तक शिकायतों की पंचायत स्तर पर छंटाई की जाएगी, जबकि 19 फरवरी से एक मार्च तक उपायुक्त की गठित कमेटी प्रार्थना पत्रों और शिकायतों का सत्यापन करेगी। उन्होंने बताया कि तीन से 14 मार्च तक वार्ड स्तर की उप ग्राम सभा में सत्यापन रिपोर्ट पर चर्चा की जाएगी और 15 से 17 मार्च तक समितियों की ओर से रिपोर्ट का अवलोकन किया जाएगा। 19 से 23 मार्च तक सत्यापन समिति की ओर से की गई समस्त रिपोर्ट का संकलन किया जाएगा और 25 मार्च से एक अप्रैल और 15 से 22 अप्रैल तक सत्यापन समिति करेगी, जिसकी समस्त रिपोर्ट को ग्राम सभा में प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मामले में सभी पंचायत प्रधानों के साथ 30 जनवरी को पहले ही बैठक बुलाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति दावे और आपत्तियां प्रस्तुत करना चाहता है वह प्रार्थना पत्र के साथ साक्ष्य भी अवश्य पेश करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed