फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   First phase of D.El.Ed. counseling concludes; 1,142 seats remain vacant across the state.

Kangra News: डीएलएड की पहले चरण की काउंसलिंग पूरी, प्रदेश में 1,142 सीटें रह गईं खाली

Wed, 02 Sep 2026 07:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 07:10 AM IST
विज्ञापन
First phase of D.El.Ed. counseling concludes; 1,142 seats remain vacant across the state.
धर्मशाला। प्रदेश में डीएलएड सत्र 2026-28 के लिए पहले चरण की काउंसलिंग 31 अगस्त को पूरी होने के बाद भी 1,142 सीटें खाली रह गई हैं। शिक्षा बोर्ड के अनुसार प्रदेशभर के 12 सरकारी और 28 निजी डीएलएड संस्थानों की कुल 2,450 सीटों में से केवल 1,308 सीटें ही आवंटित हो सकी हैं। आंकड़ों के मुताबिक सरकारी संस्थानों की तुलना में निजी संस्थानों में दाखिले की रफ्तार काफी धीमी रही है।
विज्ञापन

सरकारी डीएलएड संस्थानों की कुल 900 सीटों में से 746 सीटें आवंटित हो चुकी हैं, जबकि 154 सीटें अभी रिक्त हैं। वहीं, निजी संस्थानों में रिक्त सीटों का आंकड़ा काफी बड़ा है और यहां दोनों श्रेणियों को मिलाकर कुल 988 सीटें खाली पड़ी हैं।
विज्ञापन

निजी संस्थानों की सब्सिडाइज्ड श्रेणी में 775 में से 408 सीटें आवंटित होने के बाद 367 सीटें खाली हैं। इसके अलावा निजी नॉन-सब्सिडाइज्ड श्रेणी की 775 सीटों में से केवल 154 सीटों पर ही आवंटन हो पाया है, जिससे 621 सीटें रिक्त रह गई हैं। अब इन बची हुई सीटों को भरने के लिए आगामी काउंसलिंग प्रक्रिया पर नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed