{"_id":"6a96d2ccf615d4733e0f4e42","slug":"bjp-busy-with-preparations-for-organizational-secretary-siddharthans-visit-kangra-news-c-95-1-kng1047-253321-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: संगठन मंत्री सिद्धार्थन के दौरे की तैयारियों में जुटी ज्वालामुखी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: संगठन मंत्री सिद्धार्थन के दौरे की तैयारियों में जुटी ज्वालामुखी भाजपा
Wed, 02 Sep 2026 06:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 02 Sep 2026 06:56 AM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। भाजपा संगठन मंत्री सिद्धार्थन के 6 सितंबर को ज्वालामुखी दौरे को लेकर भाजपा मंडल ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंगलवार को पूर्व मंत्री रविंद्र रवि की अध्यक्षता में मंडल की बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने के साथ ही वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक में मंडल अध्यक्ष सरोज कुमारी, रामस्वरूप शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी, जोन प्रभारी, ग्राम केंद्र प्रमुख और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के बाद प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री रविंद्र रवि ने कहा कि कांग्रेस 2022 के चुनाव में दी गई गारंटियों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है और अब जनता को नए आश्वासन दिए जा रहे हैं।
रविंद्र रवि ने आरोप लगाया कि प्रदेश के विकास कार्य पूरी तरह केंद्र सरकार की योजनाओं और आर्थिक मदद पर निर्भर हैं। उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी क्षेत्र में बरसात के कारण सड़कों की स्थिति खराब हो चुकी है, जिससे लोगों की मुश्किलें और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।