फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Fallen tree lying on the pavement in Kotwali Bazaar for a week; stump not removed.

Kangra News: कोतवाली बाजार में हफ्ते से फुटपाथ पर पड़ा है गिरा पेड़, नहीं हटाए ठूंठ

Wed, 02 Sep 2026 07:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 02 Sep 2026 07:00 AM IST
विज्ञापन
Fallen tree lying on the pavement in Kotwali Bazaar for a week; stump not removed.
नगर निगम धर्मशाला के तहत आते कोतवाली बाजार में बीते सप्ताह फुटपाथ पर गिरा पेड़ का हिस्सा। संवाद
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के तहत कोतवाली बाजार में पेट्रोल पंप के सामने स्मार्ट रोड के फुटपाथ पर गिरा पेड़ एक सप्ताह बाद भी नहीं हटाया गया है। मलबा पड़ा रहने से फुटपाथ पूरी तरह बंद है और राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। फुटपाथ बंद होने के कारण लोग व्यस्त सड़क पर उतरकर चलने को मजबूर हैं, जिससे वाहनों की आवाजाही के बीच हर समय हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

फुटपाथ बाधित होने से सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को उठानी पड़ रही है। स्थानीय निवासी हेमराज, कपिल देव, विश्वनाथ और अजीत सिंह ने बताया कि बीते सप्ताह पेड़ का हिस्सा गिरा था, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा से जुड़ी इस समस्या पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों ने नगर निगम से जल्द मलबा हटाकर फुटपाथ को सुरक्षित बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, नगर निगम धर्मशाला के मेयर शमशेर नैहरिया ने बताया कि फुटपाथ से पेड़ के ठूंठों को जल्द हटवा दिया जाएगा, ताकि लोगों को आवाजाही में किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed