{"_id":"6a96d77116f254a5020061b5","slug":"another-cut-in-subsidized-rations-apl-category-to-now-receive-five-kilograms-of-rice-kangra-news-c-95-1-kng1005-253338-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सस्ते राशन में फिर कटौती, एपीएल को अब पांच किलो चावल मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सस्ते राशन में फिर कटौती, एपीएल को अब पांच किलो चावल मिलेगा
Wed, 02 Sep 2026 07:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 02 Sep 2026 07:17 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। सरकारी राशन व्यवस्था के तहत मिलने वाले खाद्यान्न के कोटे में एक बार फिर कटौती कर दी गई है। आटे के कोटे में पहले ही कटौती की मार झेल रहे एपीएल परिवारों को अब चावल भी कम मिलेगा। सितंबर महीने में उपभोक्ताओं को 6 किलो की जगह 5 किलो चावल ही दिया जा रहा है।
डिपुओं में एपीएल राशन कार्डधारकों को पहले प्रति परिवार 13 किलो आटा उपलब्ध करवाया जाता था, जिसे घटाकर 12 किलो कर दिया गया था। पिछले पांच महीनों से आटे का यह कोटा 12 किलो पर ही स्थिर बना हुआ है। अब चावल के कोटे में भी एक किलो की कमी किए जाने से मध्यमवर्गीय परिवारों का बजट बिगड़ना तय है।
बाजार में लगातार बढ़ती महंगाई के बीच सस्ते राशन के कोटे में हो रही इस कटौती को लेकर उपभोक्ताओं में गहरी नाराजगी है। इस बीच राहत की बात यह है कि डिपो में उड़द, मसूर और चने की दालें पहुंचना शुरू हो गई हैं, जबकि सितंबर महीने के सरसों के तेल का कोटा अभी शेष है।
विज्ञापन
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग कांगड़ा के जिला नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि सितंबर माह में एपीएल परिवारों को 5 किलो चावल और 12 किलो आटा दिया जाएगा। इसके अलावा राशन डिपुओं में दालों की आपूर्ति भी शुरू करवा दी गई है।