फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   सहयोग से ही मिटेंगी कुरीतियां : कपूर

सहयोग से ही मिटेंगी कुरीतियां : कपूर

Sat, 14 Apr 2018 11:39 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
सहयोग से ही मिटेंगी कुरीतियां : कपूर
सहयोग से ही खत्म होंगी कुरीतियां : कपूर
विज्ञापन

गुरु रविदास मंदिर में आंबेडकर जयंती पर बोले मंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर ने संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीम राव आंबेडकर की 127वीं जंयती पर शुभकामनाएं देते हुए समरस समाज के निर्माण के लिए सभी लोगों से उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को सभी के सहयोग से ही मिटाया जा सकता है। कपूर धर्मशाला नगर में स्थित गुरु रविदास मंदिर में डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बाल रहे थे। इस मौके उन्होंने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मिल्खी राम, तजेंद्र कौंडल, सचिन शर्मा और नीतीश अरोड़ा ने भी बाबा साहेब की जीवन पर प्रकाश डाला। इससे पूर्व किशन कपूर ने धर्मशाला के कोतवाली बाजार में स्थित गुरुद्वारा में माथा टेका और सभी को बैसाखी पर्व की बधाई दी। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष सरदार स्वर्णजीत और गुरु रविदास सभा के अध्यक्ष मिल्खी राम ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। खाद्य आपूर्ति मंत्री ने कोतवाली बाजार गुरुद्वारा के गुबंद के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कमला पटियाल, पार्षद तजिंद्र कौर, विमला देवी, सर्वजीत, वीरू वालिया, तेज सिंह, राजिंद्र, जगदीश, सुनील मनोचा, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी राकेश शर्मा, नरेंद्र पठानिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed