{"_id":"9bed4d59024e891b5f805abf9bf55283","slug":"job-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: नौकरी चाहिए तो 30 जुलाई को ज्वालामुखी पहुंचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: नौकरी चाहिए तो 30 जुलाई को ज्वालामुखी पहुंचें
धर्मशाला/ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2013 08:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में निजी क्षेत्र में रोजगार के द्वार खुल रहे हैं। 30 जुलाई को ज्वालामुखी में रोजगार मेला होने जा रहा है। इसमें देश की प्रतिष्ठित कंपनियां रोजगार मुहैया करवाएंगी।
विज्ञापन
उपायुक्त कांगड़ा सी. पालरासु ने कहा कि 30 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक श्रम एवं रोजगार विभाग के सौजन्य से ज्वालामुखी के गीता भवन में रोजगार मेला लगेगा।
विज्ञापन
कंपनियों की ओर से युवाओं का चयन मौके पर कर उन्हें नियुक्ति-पत्र दिए जाएंगे। युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर रोजगार उपलब्ध होगा। रोजगार मेले में आठवीं, दसवीं, जमा दो, आईटीआई पास, डिप्लोमा होल्डर और जनरल ग्रेजुएट हिस्सा ले सकते हैं। आयु 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए।
विज्ञापन
इच्छुक उमीदवार शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण-पत्र, कार्य अनुभव प्रमाण-पत्र, हिमाचली निवास प्रमाण-पत्र (फोटो कॉपी सहित) एवं तीन पासपोर्ट आकर के फोटो लेकर रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं।
उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार अधिकारी कृष्ण कुमार शर्मा से दूरभाष नंबर 0177-2620229 पर सभी कार्य दिवस के दौरान सायं 3 बजे से 5 बजे तक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, धर्मशाला के कार्यालय दूरभाष नंबर 01892-224892 पर संपर्क कर सकते हैं।