{"_id":"0117eeeae4fd53aac3e0bc9f5fc4e3d3","slug":"income-tax-department-issues-notice-to-virbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम वीरभद्र की रिटर्न खंगालेगा आयकर विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम वीरभद्र की रिटर्न खंगालेगा आयकर विभाग
अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 09 Jan 2014 01:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश आयकर विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनके परिजनों की पिछले चार वित्तीय वर्षों की आयकर रिटर्न को खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इस दौरान संशोधित आयकर रिटर्न जो जमा करवाई है, उसके आय के स्रोत का भी पूरा ब्योरा विभाग को सौंपना है।
एक महीने की अवधि में मुख्यमंत्री और उनके परिजनों को शेयर खरीदने की पूरी डिटेल विभाग को देनी होगी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर हाल ही में वकामुल्ला से ऋण लेने के आरोपों और एक कंपनी के शेयर परिजनों के नाम से खरीदने के मामले के बाद विभाग ने इन सभी दस्तावेजों को खंगालने की प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन
साथ ही उनके बगीचे के सेब किस माध्यम से मंडियों से गए हैं। इससे संबंधित पूरे रिकार्ड को खंगालने के बाद विभाग ने अपनी कार्रवाई शुरू की है। इस मामले में विभाग के हाथ लगे दस्तावेजों में कुछ स्कूटरों और अन्य वाहनों के नंबर लगे हैं, जिनका इस्तेमाल सेब को मंडियों तक पहुंचाने के लिए किया गया है।
विज्ञापन