फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Youth Congress Three names shortlisted for the post of Himachal Youth Congress President

Himachal Youth Congress: हिमाचल युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए तीन नाम शॉर्ट लिस्ट, जानें किसे कितने मिले वोट

Fri, 20 Dec 2024 09:58 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 20 Dec 2024 09:58 PM IST
सार

Himachal Youth Congress: शुक्रवार देर रात हिमाचल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के लिए तीन नाम शॉर्ट लिस्ट हुए हैं। 

विज्ञापन
Himachal Youth Congress Three names shortlisted for the post of Himachal Youth Congress President
छतर सिंह ठाकुर/आर्यन चौहान - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में युवा कांग्रेस की चुनाव प्रक्रिया पूरी होते ही शुक्रवार देर रात को परिणाम घोषित हुए। प्रदेश अध्यक्ष के लिए तीन नाम शॉर्ट लिस्ट हुए हैं। छतर सिंह ठाकुर, अखिल अग्निहोत्री और राहुल चौहान के बीच अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला होगा। मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान के बेटे आर्यन चौहान ने सबसे अधिक 38,000 वोट प्राप्त कर महासचिव का पद कब्जाया है। 

विज्ञापन


जिला शिमला के रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष रहे छतर सिंह ठाकुर सीएम सुक्खू के करीबी हैं। छतर सिंह ठाकुर को 60 हजार वोट प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन


ऊना के अखिल अग्निहोत्री को 37 हजार और सिरमौर के राहुल चौहान को 15,000 वोट प्राप्त हुए हैं। इन तीनों युवाओं के अब नई दिल्ली में पार्टी हाई कमान की ओर से साक्षात्कार लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साक्षात्कार के आधार पर ही प्रदेश को युवा कांग्रेस का नया अध्यक्ष मिलेगा। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक मत प्राप्त करने वाले छतर सिंह ठाकुर का युवा कांग्रेस अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। अखिल अग्निहोत्री को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और राहुल चौहान को मंत्री विक्रमादित्य सिंह का समर्थक माना जाता है। उधर, प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्ष के परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं।

युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में 18 दावेदार शामिल थे। इनमें अर्जुन सिंह, राहुल चौहान, अमला कश्यप, साक्षी शर्मा, पूनम चोपड़ा, तरुण ठाकुर, अनु कुमारी मराठा, छतर सिंह, अखिल शर्मा अग्निहोत्री, अब्दुल कालिक, चंद्रमणी, सचिप ठाकुर, डा. केवल कुमार, विरेंद्र जालटा, जितेंद्र धीमान, आदित्य सिंह, रजनीश मैहता, यशपाल सैनी शामिल है। हालांकि छंटनी के दौरान चार युवाओं के नामांकन रद्द कर दिए गए । इनमें जितेंद्र धीमान, आदित्य सिंह ,रजनीश मैहता, यशपाल सैनी शामिल है। ऐसे में अध्यक्ष पद की दौड़ में 14 चेहरे शामिल थे।

ये बने राज्य उपाध्यक्ष
अमला कश्यप, साक्षी शर्मा, पूनम चोपड़ा, तरुण ठाकुर, अनु कुमारी मराठा, अब्दुल खालिक मराठा, चंद्रमणि को राज्य उपाध्यक्ष बनाया गया है

ये सचिव व महासचिव
सचिव में अर्जुन सिंह, सचिन ठाकुर, केवल कुमार, वीरेंद्र को बनाया है। सचिन ठाकुर को महासचिव बनाया गया है। 

ये बने जिला अध्यक्ष
जिला अध्यक्ष में बिलासपुर में पंकज राणा, चम्बा में सनभ पठानिया, हमीरपुर में अशोक कुमार, कांगड़ा में सुनील कुमार, किन्नौर में अजय कुमार, कुल्लू में चमन लाल, लाहुल स्पिति में काशग छोटप, मंडी में निखिल ठाकुर, शिमला में रोनी, सिरमौर में अरुण ठाकुर, सोलन में सचिन, ऊना में प्रशांत राय को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही प्रदेश, ज़िला और विधानसभा स्तर की कमेटियां भी घोषित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed