फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Fog alert issued for 7 districts rain and snowfall expected on New Year Full Update

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के 7 जिलों में कोहरे का अलर्ट, नए साल पर बारिश-बर्फबारी के आसार; जानें अपडेट

Sun, 28 Dec 2025 12:08 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 28 Dec 2025 12:08 PM IST
सार

Rain And Snowfall In Himachal Pradesh: हिमाचल में नए साल पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है। प्रदेश में नवंबर और दिसंबर में अभी तक बारिश नहीं हुई है। ऐसे में फसलों पर मार पड़ रही है। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
Himachal Weather Fog alert issued for 7 districts rain and snowfall expected on New Year Full Update
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सूखे जैसे हालात से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश में कोहरे ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को घने कोहरे के चलते शिमला व ऊना में वंदे भारत समेत कई ट्रेनें देर से पहुंचीं। इसी बीच, मौसम विभाग ने प्रदेश के सात जिलों में 31 दिसंबर तक घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


मंडी और बिलासपुर में ऑरेंज, जबकि ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर के कुछ क्षेत्रों में येलो अलर्ट रहेगा। इन क्षेत्रों में वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।  हिमाचल में नवंबर के बाद दिसंबर में भी अभी तक बारिश नहीं हुई है, लेकिन नए साल पर बारिश-बर्फबारी की उम्मीद बंधी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। बिलासपुर में भाखड़ा जलाशय और आसपास के क्षेत्रों तथा मंडी की बल्ह घाटी में कोहरा अधिक प्रभावी रहने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शनिवार को कालका से शिमला आने वाली दो ट्रेनें दिल्ली शताब्दी और हिमालयन क्वीन 20 से 30 मिनट देरी से पहुंचीं। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली और अन्य राज्यों से ऊना आने वाली सभी ट्रेनें कोहरे से प्रभावित रहीं। हिमाचल एक्सप्रेस 2 घंटे 10 मिनट, इंदौर द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस 2 घंटे 27 मिनट, वंदेभारत एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस 53 मिनट और हरिद्वार पैसेंजर 50 मिनट देरी से ऊना पहुंची।

हिमाचल में लंबे समय से बारिश न होने से रबी की फसल के चौपट होने की नौबत आ गई है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कुछ स्थानों पर 3 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान माइनस 4 से 7 डिग्री, सबसे कम न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में -4.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 

पहाड़ों पर हिमपात, मैदानों में कोहरे का कहर, यूपी के 18 जिलों में दृश्यता शून्य
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से पश्चिम से लेकर पूर्वोत्तर तक हिमालयी क्षेत्रों में मौसम बदल गया है। कश्मीर और उत्तराखंड की चोटियों पर हिमपात हुआ है। वहीं, मैदानों में कोहरे के कहर और शीत लहर ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित किया है। उत्तर प्रदेश के 18 समेत देश के विभिन्न राज्यों में 30 से अधिक जिलों में शनिवार सुबह कई जगह दृश्यता शून्य से 50 मीटर रही। इसका सीधा असर सड़क, रेल और हवाई यातायात पर पड़ा। कई ट्रेनें देरी से चलीं और उड़ानों पर भी असर पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, पंजाब के अमृतसर और जालंधर, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, कुशीनगर, शाहजहांपुर, बरेली, अलीगढ़ और मुरादाबाद जिलों में बहुत घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता शून्य दर्ज की गई। हरदोई, बहराइच, बलिया, वाराणसी समेत कई जिलों में दृश्यता 50 मीटर से नीचे रही। न्यूनतम तापमान औसत से 4-6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर तक रात और सुबह के समय घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed