फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur News Woman Sells Father Car for Drugs Shocking Case revealed Himachal pradesh news in Hindi

Hamirpur News: एक तोला चिट्टे के लिए 90 हजार में बेच दी पिता की कार, शिमला में हुई थी शादी

Tue, 15 Jul 2025 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 15 Jul 2025 04:00 AM IST
सार

Sold Father Car For Chitta : हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में चार वर्ष के बच्चे की मां ने अपने पिता की कार को महज एक तोला चिट्टा (हेरोइन) के लिए बेच दिया। अदालत से रिहाई के बाद आरोपी बेटी अपने पिता के घर लौट आई थी लेकिन दो दिन पहले फिर फरार हो गई है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Hamirpur News Woman Sells Father Car for Drugs Shocking Case revealed Himachal pradesh news in Hindi
चिट्टा (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

नशा किस कदर परिवारों को तबाह कर रहा है। इसकी हकीकत भयावह होती जा रही है। हमीरपुर में चार वर्ष के बच्चे की मां ने अपने पिता की कार को महज एक तोला चिट्टा (हेरोइन) के लिए जालंधर में बेच दिया। सदर थाना में 28 जून को कार चोरी मामले में दर्ज केस में यह खुलासा हुआ है। मामले में पिता ने अपनी बेटी पर कार चोरी के आरोप लगाए थे।

विज्ञापन

इस मामले में आरोपी बेटी के दोस्त हमीरपुर शहर के एक युवक को भी गिरफ्तार किया था जो कि अब न्यायिक हिरासत में है। दोनों ने मिलकर कार को जालंधर एक व्यक्ति को बेचा था। अदालत से रिहाई के बाद आरोपी बेटी अपने पिता के घर लौट आई थी लेकिन दो दिन पहले फिर फरार हो गई है। जिस व्यक्ति को कार बेची गई थी उसे भी मैक्लोडगंज में गाड़ी सहित पकड़ा गया है। हालांकि, गाड़ी बरामद करने के बाद उसे रिहा कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार बेचने वाली युवती और उसका युवक दोस्त ड्रग टेस्ट में पॉजीटिव पाए गए हैं। दोनों ने जालंधर में जाकर महज एक तोला चिट्टा लेकर लाखों रुपये की कार को बेच दिया। बीते 28 जून पुलिस को दी शिकायत में आरोपी युवती के पिता ने कहा था कि उनकी बेटी नशे की आदी है और बिना बताए उनकी कार लेकर घर से भाग गई है। कुछ दिन बाद वह हमीरपुर लौटी। पहले उसने कार को लेकर अभिज्ञता जाहिर की। पुलिस ने युवती को गिरफ्तार किया और इसके बाद पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर जालंधर में कार को 90 हजार में बेचा है। इसके बाद चिट्टे की एवज में कार का सौदा होने का खुलासा हुआ।

विज्ञापन

शिमला में हुई थी शादी, मायके में रहती है आरोपी
आरोपी युवती की शिमला में कुछ वर्ष पूर्व शादी हुई थी, लेकिन वह बेटे के जन्म के बाद यह हमीरपुर में अपने पिता के घर रह रही थी। उसे चिट्टे की लत लंबे समय से है। एक बार नादौन थाना पुलिस ने चिट्टे के साथ उसे गिरफ्तार किया है। यह केस कोर्ट में विचाराधीन है। अब चोरी के मामले में कार की बरामदगी के बाद फिर से वह घर से फरार हो गई है।

ये भी पढ़ें- Himachal: मिनी सचिवालय परिसर में बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर पिता पर दराट से किया हमला, जानें पूरा मामला

नाती को पाल रहे आरोपी युवती के पिता
आरोपी बेटी के पिता अपने चार वर्ष के नाती को पाल रहे हैं लेकिन बेटी की नशे की लत ने उन्हें भी लाचार बना दिया है। वह इतने परेशान हो गए हैं कि बेटी को जमानत मिलने के बाद घर लाने से इन्कार कर दिया था। बावजूद बेटी कुछ दिन घर में रही और उसके बाद अब फिर लापता हो गई है।

मामले में चोरी की गई कार को बरामद कर लिया गया है। आरोपी युवती के लापता होने की जानकारी परिजनों की ओर से मिली है। मामले में हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। - भगत सिंह ठाकुर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed