{"_id":"687613c50cabf4cece0213db","slug":"the-son-along-with-his-friend-attacked-his-father-with-a-knife-know-the-whole-story-2025-07-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal: मिनी सचिवालय परिसर में बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर पिता पर दराट से किया हमला, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: मिनी सचिवालय परिसर में बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर पिता पर दराट से किया हमला, जानें पूरा मामला
Tue, 15 Jul 2025 02:22 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बैजनाथ (कांगड़ा)।
अमर उजाला नेटवर्क, बैजनाथ (कांगड़ा)।
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 15 Jul 2025 02:22 PM IST
सार
कांगड़ा जिले के बैजनाथ मिनी सचिवालय परिसर में मंगलवार सुबह 11:30 बजे बेटे ने अपने दोस्त के साथ पिता पर दराट से हमला कर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
बेटे ने पिता पर दराट से किया हमला, कार में भी तोड़फोड़।
- फोटो : संवाद
विस्तार
बैजनाथ के एसडीएम कोर्ट के बाहर जमीनी विवाद को लेकर मनमुटाव पर बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर दराट और रॉड से हमला कर पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। हैरानी के बात यह है कि आरोपियों ने यह वारदात को एसडीएम कोर्ट के बाहर अंजाम दी। वहीं, पालमपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस से जानकारी के अनुसार मई 2023 में लेखराज (57) निवासी पपरोला और उनके पुत्र विनोद कुमार (35) के बीच मारपीट हुई थी। इसके बाद विनोद अपनी मौसी के यहां रह रहा था। इसी मामले को लेकर मंगलवार को बैजनाथ स्थित मिनी सचिवालय के एसडीएम कोर्ट में उनकी पेशी थी। पेशी के लिए लेखराज अपनी पत्नी और दूसरे बेटे के साथ न्यायालय पहुंचे थे। न्यायालय में पेशी के बाद सुबह 11:30 बजे लेखराज कार की ड्राइविंग सीट पर बैठ गए, जबकि, उसकी पत्नी और दूसरा बेटा बाहर खड़े थे। इसी दौरान आरोपी विनोद और उसके साथी पवन ने अचानक दराट और लोहे की रॉड से उनपर हमला कर दिया। इस दौरान दोनों आरोपियों ने पत्थर और ईंट से गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। हमले में घायल लेखराज को पालमपुर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां से उन्हें टांडा भेज दिया।
विज्ञापन
दो साल पहले भी दोनों में हुआ था झगड़ा, उसी की थी पेशी
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि लेखराज के दो बेटे और दो बेटियां हैं। विनोद अविवाहित हैं, जबकि अन्य तीनों की शादी हो चुकी है। विनोद और उसके माता-पिता में पिछले लंबे अरसे से आपसी मनमुटाव चल रहा था। इसी के चलते विनोद कुछ समय से अलग रह रहा था। दो वर्ष पूर्व मई 2023 में विनोद और उसके पिता लेखराज के मध्य झगड़ा हुआ था और इस समय विनोद कुमार बुरी तरह से घायल हुआ था। बाद में उसका उपचार भी उसकी मौसी ने ही करवाया था। इस झगड़े को लेकर मंगलवार को पेशी हुई तो तैश में आकर विनोद ने पिता पर हमला कर दिया।
मिनी सचिवालय के बाद व्यक्ति पर हमले के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बुधवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। प्रारंभिक जांच में जमीनी विवाद सामने आ रहा है, लेकिन पुलिस की ओर से सभी तथ्यों को जांचा जा रहा है।- अनिल शर्मा, डीएसपी, बैजनाथ