फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Langda mother and sister arrested for smuggling chitta sister was trying to flee to Canada

Himachal Pradesh: चिट्टा तस्करी में पकड़े लंगड़ा की मां और बहन गिरफ्तार, कनाडा भागने की फिराक में थी बहन

Wed, 05 Mar 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 05 Mar 2025 05:00 AM IST
सार

चिट्टा तस्कर आरोपी मनिंद्र उर्फ लंगड़ा राम की मां और बहन को भी अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की बहन कनाडा भागने की फिराक में थी और उसे पुलिस ने दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से गिरफ्तार किया है। वहीं, आरोपी की मां को जालंधर में उसके आवास से गिरफ्तार कर धर्मशाला लाया गया है।

विज्ञापन
Himachal Langda mother and sister arrested for smuggling chitta sister was trying to flee to Canada
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सदर पुलिस थाना धर्मशाला में चिट्टा तस्करी के आरोप में जनवरी में सामने आए मामलों की जांच में आरोपी मनिंद्र उर्फ लंगड़ा राम की मां और बहन को भी अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 51 वर्षीय कुलवंत कौर और उसकी बेटी 27 वर्षीय जर्मनप्रीत कौर को गिरफ्तार किया है। इसमें गिरफ्तार आरोपी की बहन कनाडा भागने की फिराक में थी और उसे पुलिस ने दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से गिरफ्तार किया है। वहीं, आरोपी की मां को जालंधर में उसके आवास से गिरफ्तार कर धर्मशाला लाया गया है।

विज्ञापन


21 जनवरी को धर्मशाला पुलिस ने कार सवार शशांक विष्ट निवासी देहरादून, आयुष और सवातंग निवासी धर्मशाला को 30 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ के बाद सामने आया था कि आरोपी जालंधर से चिट्टा लाए थे। इसके कुछ दिनों बाद ही पुलिस ने जालंधर निवासी मनिंद्र उर्फ लंगड़ा राम को 54 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़ा था। वहीं, युवकों से पूछताछ के दौरान लंगड़ा की मां और बहन का नाम भी सामने आया था। पकड़े गए तीन युवकों के बैंक खातों की जांच के दौरान सामने आया कि युवकों ने कुलवंत और जर्मनप्रीत के बैंक खातों में 4.50 लाख रुपये का लेन-देन किया है। इससे इन महिलाओं के नशा तस्करी से जुड़ी गतिविधियों में संलिप्तता पाई गई थी।

विज्ञापन

इन साक्ष्यों के आधार पर धर्मशाला पुलिस की टीम आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार करने के लिए जालंधर में उनके आवास पर छापा मारने गई थी गई थी। युवती मौके से भाग गई थी जबकि मां को पुलिस ने घर से गिरफ्तार किया। इसके अलावा मौके पर छानबीन के दौरान मिले पासपोर्ट और अन्य दस्तावेजों पाया गया कि युवती कनाडा भागने की फिराक में है। पुलिस ने युवती को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। धर्मशाला लाने के बाद आरोपी महिलाओं को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेजा गया। अब बुधवार को दोबारा दोनों आरोपी महिलाओं को पुलिस न्यायालय में पेश करेगी।

उधर, एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महिलाओं की आर्थिक स्थिति, बैंक खातों और संपत्तियों की भी जांच की जा रही है। साथ ही इनके साथ जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान भी सुनिश्चित की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed